Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु की Parappana Agrahara Jail में छापेमारी, Prajwal Revanna की सेल से Mobile Phone बरामद, दर्ज हुई FIR

    3 hours from now

    1

    0

    बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व BJP सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेल में छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन मिलने के बाद उनके खिलाफ़ एक नई FIR दर्ज की गई है। रेवन्ना रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं। इसी जेल में बंद प्रताप राय नाम के एक विचाराधीन कैदी का नाम भी इस मामले में शामिल किया गया है। जेल अधिकारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने हाई-प्रोफाइल कैदियों की तलाशी के तहत एक रेड की। रेवन्ना की सेल से फ़ोन के अलावा पेन ड्राइव और चार्जर जैसी चीज़ें भी बरामद हुईं। तलाशी अभियान करीब चार से पांच घंटे तक चला। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कोई और प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। सामान मिलने के बाद, जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। बेंगलुरु सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसे भी पढ़ें: TMC MLA निर्मल घोष समेत तीन पर FIR दर्ज, RG Kar डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का मामलारेवन्ना को अगस्त 2025 में दोषी ठहराया गया था और बार-बार यौन उत्पीड़न, वॉयरिज़्म (दूसरों को छिपकर नग्न अवस्था में देखना) और सबूत मिटाने का दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी। रेवन्ना के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के मामले 2024 के आम चुनावों से पहले तब सामने आए थे, जब हासन से लोकसभा उम्मीदवार रहे उनके कथित अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। रेवन्ना ने आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वीडियो मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ किए गए) थे। 28 अप्रैल और 10 जून 2024 के बीच, उनके खिलाफ़ चार FIR दर्ज की गईं, साथ ही बेंगलुरु के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों में दो मामले भी दर्ज किए गए। उनके पिता, एचडी रेवन्ना के खिलाफ़ भी एक अलग मामला दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया 'Widow and Orphan Cess'
    Next Article
    रेप के दोषी Prajwal Revanna को Jail में कैसे मिला फोन? कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment