Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    North Korea ने दागी Ballistic Missile, अमरीका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास का विरोध

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह से भी कम समय में बुधवार को दूसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। उसके पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि यह परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के प्रस्तावित संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में किया गया है जिसे उत्तर कोरिया अपने खिलाफ हमले की तैयारी के तौर पर देखता है।दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय वोनसान क्षेत्र से सुबह करीब छह बजे दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल ने 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। उसने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की उकसावे वाली हर प्रकार की कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया से बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण रोकने का आग्रह किया।परिषद ने कहा कि ‘‘उकसावे वाली ये कार्रवाइयां’’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण पर प्रतिबंध है लेकिन उसके नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 2019 में उच्चस्तरीय कूटनीतिक प्रयास विफल होने के बाद उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल हथियारों के भंडार को बढ़ाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य हथियारों के परीक्षण तेज कर दिए हैं। जापान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने भी उत्तर कोरिया की ओर से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण का पता लगाया है।मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल के जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र तक पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है और माना जा रहा है कि वह जापान के तट से काफी दूर गिरी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि वे उत्तर कोरिया से संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए 17 अगस्त से अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Senate में Tibet Act पेश, दलाई लामा के बाद भी समर्थन जारी रखने का प्रावधान
    Next Article
    Indonesia के Bali के पास यात्री नौका में आग लगी, 106 लोगों को सुरक्षित निकाला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment