Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, घायल:गेट पर बैठा था, कीचड़ पार कर पुलिस ने बचाई जान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के श्यामनगर में बुधवार दोपहर 12 एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ट्रेन में भीड़ के कारण गेट के पास बैठा था और नींद आने से संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 500 मीटर कीचड़ और पानी भरे रास्ते से युवक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के शाहिद के रूप में हुई है, जो दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद होश आने पर शाहिद ने मदद के लिए चीख-पुकार की, जिसे वहां से गुजर रहे निर्भय सिंह ने सुना। निर्भय सिंह ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, घायल तक पहुंचने का रास्ता करीब 500 मीटर तक कीचड़ और पानी से भरा था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार, पुलिसकर्मी भीम प्रकाश, अनूप कुमार और पायलट ताजुद्दीन ने स्ट्रेचर की मदद से घायल युवक को इस दुर्गम रास्ते से बाहर निकाला और एंबुलेंस तक पहुंचाया। रेस्क्यू के बाद घायल शाहिद को काशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए घायल के दादा यूनुस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे का कारण पता लगाया जा रहा है क्योंकि घायल युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश न होने से सूखने लगे धान के खेत:तेज धूप-उमस ने बढ़ाई किसानों की चिंता, नदियां भी खतरे के निशान से काफी नीचे
    Next Article
    आगरा के यमुनापार में चौथे दिन भी पेयजल संकट:टूटी पाइपलाइन से आपूर्ति ठप, महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment