Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के LLR अस्पताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:डॉक्टरों, नर्सिंग छात्रों और कर्मचारियों ने दिया एकता का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश पर कानपुर के एलएलआर (हैलट) अस्पताल परिसर में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों, अस्पताल कर्मचारियों व अधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्कूल ऑफ नर्सिंग से शुरू हुई यात्रा अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था। करीब दो किलोमीटर निकली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा एलएलआर अस्पताल परिसर स्थित स्कूल ऑफ नर्सिंग से शुरू हुई और करीब डेढ़ से दो किलोमीटर का सफर तय करते हुए वापस वहीं पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं, पैरामेडिकल छात्र, प्रशासनिक कर्मचारी और अस्पताल के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋचा गिरी, विभिन्न संबद्ध अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद रहे। 'देशहित सर्वोपरि होना चाहिए' अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी भेदभाव भुलाकर देश की सेवा और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मरीजों और तीमारदारों ने भी देखा उत्साह तिरंगा यात्रा के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने भी कार्यक्रम को देखा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली यात्रा से पूरे अस्पताल परिसर में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सरे करा रहे बुजुर्ग पर मशीन गिरी, मौत:भाजपा विधायक के अस्पताल में हादसा; बरेली में बेटी बोली- स्टाफ तड़पता छोड़कर भागा
    Next Article
    बरेली में जमीन खरीदना अब और महंगा:25 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होंगे, कई इलाकों में 5 से 20% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment