Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Stacey Taylor ने US Human Trafficking में अपराध स्वीकार किया, कम से कम 5 साल की जेल संभव

    22 minutes from now

    1

    0

    न्यूयॉर्क की एक महिला ने मानव तस्करी की उस अंतरराष्ट्रीय साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है जिसके तहत मुख्य रूप से भारत के लोगों को उत्तरी सीमा के रास्ते अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कराया जाता था। न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग की रहने वाली 43 वर्षीय स्टेसी टेलर जनवरी 2025 में मानव तस्करी के एक प्रयास में शामिल थी जो सफल नहीं हो सका। इस प्रयास के तहत भारत के लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में लाया जा रहा था।अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिका के सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने 20 जनवरी 2025 को न्यूयॉर्क के चुरुबुस्को के पास टेलर के वाहन को रोका और उसमें चार पुरुषों को पाया। अधिकारियों ने बाद में पता लगाया कि चारों पुरुष - तीन भारतीय और एक कनाडाई नागरिक - अवैध रूप से अमेरिका-कनाडा सीमा पार करके आए थे। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बाद में टेलर के मोबाइल फोन की जांच की तो पाया कि उसे इन लोगों की ‘लोकेशन’ साझा की गई थी और उसे उन्हें वहां से लेने के निर्देश मिले थे।अधिकारियों ने बताया कि चारों पुरुष पैदल एक जंगली इलाके से होकर अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुए थे और इसके बाद वे वहां इंतजार कर रही टेलर की गाड़ी में बैठ गए। टेलर उन्हें सीमा से दूर अमेरिका के अंदरूनी हिस्से की ओर ले गई। टेलर के फोन की जांच में मिले संदेशों से संकेत मिला कि वह पहले भी मानव तस्करी की कई अन्य घटनाओं में शामिल रही है।टेलर को दिसंबर में सजा सुनाई जाएगी और उसे कम से कम पांच साल की जेल हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indonesia के Bali के पास यात्री नौका में आग लगी, 106 लोगों को सुरक्षित निकाला
    Next Article
    Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment