Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, स्टार्क ने लिए 6 विकेट:दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-165/8, शोरिफुल ने भी 6 विकेट लिए

    9 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। मिचेल स्टार्क ने सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की पहली पारी 64 रन पर समेट दी। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट किया और कुल 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। शनिवार को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लेकर जवाब दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 40 ओवर में 165/8 बना चुका है। टीम की कुल बढ़त 101 रन है। पहली गेंद पर विकेट, 42 मिनट में 5 बैटर्स आउट ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टार्क ने पहली गेंद पर शादमान इस्लाम को स्लिप में कैच कराया। इसके बाद उन्होंने तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतो को लगातार गेंदों पर आउट किया। तंजीद बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे और तीसरी स्लिप में कैच हो गए। अगली गेंद पर शांतो LBW हो गए। इसके बाद स्टार्क ने मोमिनुल हक और लिटन दास को भी पवेलियन भेज दिया। इस तरह उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट पूरे कर लिए। स्टार्क ने करीब 42 मिनट में अपना फाइव-विकेट हॉल पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है। बाद में उन्होंने शोरिफुल इस्लाम को आउट कर अपना छठा विकेट भी हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही 64 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ओवर में मैट रेनशॉ 8 रन बनाकर तस्किन अहमद की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद शोरिफुल इस्लाम ने ट्रेविस हेड को 22, मार्नस लाबुशेन को 4 और स्टीव स्मिथ को 42 रन पर आउट कर दिया। शोरिफुल यहीं नहीं रुके। उन्होंने ब्यू वेबस्टर को खाता खोले बिना और कप्तान पैट कमिंस को भी आउट किया। इसके बाद मिचेल स्टार्क भी शोरिफुल की गेंद पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शोरिफुल ने 11 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट लिए। ग्रीन ने संभाली ऑस्ट्रेलियाई पारी ऑस्ट्रेलिया ने 148 रन तक 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने नाथन लायन के साथ मिलकर पारी को संभाला। ग्रीन ने दबाव के बीच 81 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी फिफ्टी 38वें ओवर में पूरी की। लायन 28 गेंदों पर 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों ने नौवें विकेट के लिए अब तक 17 रन की साझेदारी कर ली है। मैच के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे। पहले बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट हुआ, फिर ऑस्ट्रेलिया ने 165/8 तक पहुंचकर 101 रन की बढ़त हासिल कर ली। टेस्ट की पहली गेंद पर चौथी बार विकेट शादमान को पहली गेंद पर आउट करते ही स्टार्क ने नया रिकॉर्ड बनाया। वह टेस्ट मैच की पहली गेंद पर चार बार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में श्रीलंका, 2021 में इंग्लैंड और 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लिया था। उनसे पहले पेड्रो कॉलिन्स ने तीन बार यह कारनामा किया था। सबसे कम गेंदों में छठा फास्टेस्ट फाइव-विकेट हॉल मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फाइव-विकेट हॉल की सूची में छठे स्थान पर जगह बनाई। हालांकि, सबसे कम गेंदों में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी स्टार्क के ही नाम है। उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट लिए थे। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के एर्नी टोशैक और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के अलावा स्कॉट बोलैंड और शेन वॉटसन भी शामिल हैं। टोशैक ने 1947 में भारत के खिलाफ 19 गेंदों में 5 विकेट लिए थे, जबकि ब्रॉड और बोलैंड ने भी 19-19 गेंदों में यह कारनामा किया। शेन वॉटसन ने 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 गेंदों में 5 विकेट पूरे किए थे। डेल स्टेन को पीछे छोड़ा, 441 टेस्ट विकेट पांचवां विकेट लेते ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन के 439 विकेट को पीछे छोड़ दिया। छठे विकेट के बाद उनके नाम 441 टेस्ट विकेट हो गए। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टार्क ने अश्विन को पीछे छोड़ा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 6 विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क के तीनों फॉर्मेट में कुल 767 इंटरनेशनल विकेट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के रविचंद्रन अश्विन के 765 विकेट को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। चामिंडा वास 761 विकेट के साथ 13वें स्थान पर हैं। कमिंस ने मुशफिकुर को बोल्ड किया स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया। कमिंस की गेंद पिच पर पड़ने के बाद अंदर आई और बल्ले-पैड के बीच से निकलकर सीधे मिडिल स्टंप पर जा लगी। कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला। बांग्लादेश 39 रन पर 9 विकेट गंवा चुका था बांग्लादेश की हालत इतनी खराब थी कि टीम 39 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी। चार बल्लेबाज- शादमान, तंजीद, शांतो और लिटन- खाता भी नहीं खोल सके। मुशफिकुर रहीम ने 5 और मेहदी हसन मिराज ने 11 रन बनाए। इसके बाद तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन जोड़े। शोरिफुल ने 14 और तैजुल ने नाबाद 11 रन बनाए। टीम 34 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 9 विकेट से हराया इस सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत दर्ज की थी। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की खबर पढ़ें… भारत घर से बाहर 300वां टेस्ट खेलेगा, सिर्फ 64 जीते:श्रीलंका के खिलाफ मैच कल से, कुलदीप की जगह सारांश डेब्यू कर सकते हैं भारत कल (23 अगस्त) से घर से बाहर 300वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रहे इस मैच को जीतकर इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगा। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल, NADA ने बैन किया:मेफेंटरमाइन पॉजिटिव पाया गया, एशियाड में मेडल होप थे
    Next Article
    वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में त्रिसा-गायत्री का सेमीफाइनल जारी:वर्ल्ड नंबर-1 चीन की शेंग शू-टैन निंग से मुकाबला; भारतीय जोड़ी पहला गेम जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment