Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में त्रिसा-गायत्री का सेमीफाइनल जारी:वर्ल्ड नंबर-1 चीन की शेंग शू-टैन निंग से मुकाबला; भारतीय जोड़ी पहला गेम जीती

    13 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप की विमेंस डबल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मैच वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग से हो रहा है। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम को 21-18 से जीतकर मैच में बढ़त बना ली है। इस जोड़ी ने पहले ही मेडल पक्का कर लिया है। त्रिसा-गायत्री क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है। चीन की जोड़ी के खिलाफ खराब रिकॉर्ड ये जोड़ियो 7 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें चीन की जोड़ी ने 6 मैच जीते हैं, जबकि त्रिसा-गायत्री को सिर्फ 1 जीत मिली है। हालांकि, भारतीय जोड़ी इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार फॉर्म में है। अगर वे यह मैच जीत जाते हैं, तो चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी भी बन जाएगी। त्रिसा-गायत्री ने पिछला मुकाबला कमबैक से जीता क्वार्टरफाइनल में चीनी जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से जीतकर बढ़त बना ली थी। इसके बाद त्रिसा और गायत्री ने शानदार वापसी की। भारतीय जोड़ी ने डिफेंस मजबूत किया और नेट पर बेहतर खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने दबाव बनाए रखा। त्रिसा-गायत्री ने 10-5 की बढ़त बनाई और फिर चीनी जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने तीसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी इसके साथ ही त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस डबल्स मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बन गई है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, स्टार्क ने लिए 6 विकेट:दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-165/8, शोरिफुल ने भी 6 विकेट लिए
    Next Article
    हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सामने मेजबान नीदरलैंड की चुनौती, कब-कहां और कितने बजे से देखें मुकाबला?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment