Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी:2 मैचों की टेस्ट सीरीज 28 अक्टूबर से; इससे पहले वेस्टइंडीज प्रैक्टिस मैच खेलेगा

    7 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 नवंबर से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों मैच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र का हिस्सा होंगे। टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज ड्रॉ के बाद बांग्लादेश चौथे नंबर पर बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई है। इसके बाद टीम WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश ने मौजूदा WTC चक्र में अब तक 6 टेस्ट खेले हैं। इनमें 3 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ शामिल है। टीम को इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 0-1 से सीरीज हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज 8वें नंबर पर, 12 में सिर्फ 2 टेस्ट जीते वेस्टइंडीज की टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। टीम ने इस चक्र में 12 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली। 8 मुकाबलों में हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। WTC में 9 टीमें शामिल हैं और पाकिस्तान 9वें स्थान पर है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज वेस्टइंडीज के लिए अंक जुटाने का अहम मौका होगी। लगातार 5 हार से शुरू हुआ था वेस्टइंडीज का अभियान वेस्टइंडीज ने WTC के मौजूदा चक्र की शुरुआत लगातार 5 हार के साथ की थी। टीम को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हार मिली। इसके बाद भारत दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज कर पहली जीत हासिल की। वेस्टइंडीज का पिछला टेस्ट असाइनमेंट पाकिस्तान के खिलाफ था। दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। 22 अक्टूबर से प्रैक्टिस मैच खेलेगा वेस्टइंडीज बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगा। यह मुकाबला 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद 28 अक्टूबर से मीरपुर में पहला टेस्ट खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में होगा। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर:सिंतबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा था, तब से नंबर-1; न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर भारतीय टीम ने ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। टीम पिछले 35 महीने 18 दिन से टॉप पर बरकरार है। आखिरी बार भारत ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टियाफो तीसरी बार US ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे:दो सेट से पिछड़ने के बाद कमबैक कर माइकेल्सन को हराया; पेगुला-सबालेंका भी अंतिम-4 में
    Next Article
    BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा का करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने, पिछले साल से 44% ज्यादा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment