Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा का करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने, पिछले साल से 44% ज्यादा

    18 hours ago

    1

    0

    BCCI ने भारत की घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ दो सीजन का करार किया है। इन तीनों करारों की कुल कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। यह करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा। इसकी कुल कीमत पिछले करार की तुलना में 44% ज्यादा है। BCCI ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पेय पदार्थ, बीमा और AI सेक्टर की कंपनियां शामिल इस साझेदारी में पेय पदार्थ, बीमा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इसके तहत दो सीजन के दौरान भारत में होने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट को कवर किया जाएगा। BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा कि इन नई साझेदारियों से भारतीय क्रिकेट की ताकत और ब्रांड्स का भरोसा दिखता है। मन्हास ने कहा- ‘भारत का घरेलू सीजन देश में एक अहम और पसंदीदा स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी बना हुआ है।’ 27 सितंबर से शुरू होगा घरेलू इंटरनेशनल सीजन भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा। इस दिन वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इससे पहले सितंबर के बीच में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। हालांकि, ये मैच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होम गेम्स माने जाएंगे। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारतीय टीम के हेड-कोच के आवेदन पर आशीष नेहरा बोले:वाइफ से परमिशन लेनी होगी, वरना तलाक हो जाएगा; 8-9 महीने यात्रा करना मुश्किल पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने पर कहा है कि इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8-9 महीने यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी:2 मैचों की टेस्ट सीरीज 28 अक्टूबर से; इससे पहले वेस्टइंडीज प्रैक्टिस मैच खेलेगा
    Next Article
    भारतीय हॉकी टीम नीली जर्सी में ही एशियन गेम्स खेलेगी:वर्ल्ड कप में नारंगी जर्सी पर विवाद हुआ था; हॉकी इंडिया ने ड्रेस बदली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment