Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक श्रीकांत शर्मा ने राधा वैली आवास पर खेली होली:कार्यकर्ताओं संग ब्रज के रसिया गाकर मनाया उत्सव, जमकर किया डांस

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा-वृंदावन के भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने होली के पावन अवसर पर अपने राधा वैली स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धूमधाम से होली मनाई। इस होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और जमकर रंगों की बौछार की। ढोल-नगाड़ों और ब्रज के पारंपरिक गीतों की धुन पर पूरा माहौल रंगमय हो गया। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा ने स्वयं भी ब्रज के प्रसिद्ध होली रसिया गाकर सभी का उत्साह बढ़ाया। 'ब्रज में होली रे रसिया' जैसे पारंपरिक गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। श्रीकांत शर्मा ने सभी ब्रजवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है और यहां की 45 दिनों तक चलने वाली होली देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आनंद प्रदान करती है। आज दुलारी की होली के अवसर पर मथुरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी होली का उल्लास देखने को मिला। जगह-जगह डीजे, ढोल और नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। हर ओर अबीर-गुलाल उड़ता दिखाई दिया और पूरा वातावरण रंगों से सराबोर हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 पिस्टल और कारतूस बरामद किए, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में शिक्षामित्र ने की आत्महत्या:पराली के ढेर में आग लगाई, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment