Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात CDO ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण:खामियां मिलने पर सीसीटीवी जांचे, वर्मी कम्पोस्ट और भूमि समतलीकरण के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड सरवनखेड़ा की ग्राम पंचायत रायपुर कुक्हट स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर कुल 81 गोवंश संरक्षित पाए गए। मौके पर 65 कुंतल भूसा, 12 कुंतल पशु आहार और हरा चारा उपलब्ध मिला, जिसे गोवंशों को नियमित रूप से दिया जा रहा था। हालांकि, गोशाला परिसर की भूमि असमतल पाई गई, जिससे वर्षा ऋतु में जलभराव की आशंका जताई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल भूमि समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों के भीतर कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने गोबर के समुचित निस्तारण के लिए वर्मी पिट स्थापित कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने तथा उसे उचित दर पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही मृत पशुओं के शव का निस्तारण नियमानुसार तत्काल करने को कहा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में नियमित आहार उपलब्ध कराने और गोशाला में भूसा व पशु आहार का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बिजली चिंगारी से 60बीघा गेहूं की फसल जली:लाखों का नुकसान, किसानों ने आर्थिक सहायता की मांग की
    Next Article
    कांग्रेसियों ने असम CM हिमंत बिस्व सरमा का पुतला फूंका:पुलिस से झड़प, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अपशब्द बोलने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment