Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में एडिशनल एसपी ने निवाड़ा चौकी का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था जांची, संदिग्ध वाहनों की निगरानी और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए

    12 hours ago

    1

    0

    बागपत में एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने सोमवार और मंगलवार की आधी रात बागपत की अंतरराज्यीय पुलिस चौकी निवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच की। इस दौरान हरियाणा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि चौकी पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल वाहन की तलाशी ली जाए। उन्होंने चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराधियों की धरपकड़ और अपराध रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने को कहा। लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी चौकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर एडिशनल एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चौकी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए। लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आधी रात हुए औचक निरीक्षण से चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज
    Next Article
    चित्रकूट में किशोर ने फांसी लगाकर जान दी:कई दिनों से परेशान था लक्ष्मण, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment