Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में किशोर ने फांसी लगाकर जान दी:कई दिनों से परेशान था लक्ष्मण, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया

    13 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में 17 साल के लक्ष्मण प्रसाद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह परिवार वालों ने उसे घर के गेट के सामने पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने किशोर का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिया है। सरैंया गांव निवासी ओंकार ने बताया कि लक्ष्मण रविवार रात को खाना खाने के बाद बिना किसी से बातचीत किए कमरे में सोने चला गया था। उसने करीब एक घंटे बाद छत पर जाकर सोने की बात कही और ऊपर चला गया। सुबह करीब 5 बजे परिवार के लोग जागे तो घर के गेट के सामने लगे पेड़ पर लक्ष्मण को फंदे पर लटका देखा। परिवार वालों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। कई दिनों से परेशान और बेचैन रहता था परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मण पिछले कुछ दिनों से परेशान और बेचैन रहता था। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उसके मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था लक्ष्मण मानिकपुर थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि लक्ष्मण छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मामले की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लक्ष्मण की मां सुनता देवी ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में एडिशनल एसपी ने निवाड़ा चौकी का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था जांची, संदिग्ध वाहनों की निगरानी और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए
    Next Article
    चावल की बोरी के नीचे मिला 5 फीट लंबा कोबरा:इटावा के सरकारी गोदाम में मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment