Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में होली पर सुरक्षा चाकचौबंद, पुलिस अलर्ट:हुड़दंगियों और शराब तस्करों पर रहेगी कड़ी निगरानी, होगी कार्रवाई

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत में होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। पुलिस ने शराब तस्करी रोकने और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर पुलिस लगातार पैदल गश्त कर रही है। बॉर्डर चौकियों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है और बाजारों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। यातायात पुलिस भी प्रतिबंधित वाहनों का इस्तेमाल करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रही है। होली पर किसी भी तरह के हुड़दंग या सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। एसपी सूरज राय ने बताया कि जिला में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत:दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, पिता बोले- हाथ-पैर पकड़कर माथे पर फायर किया
    Next Article
    ललितपुर में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां पूरी:मुनि सुधासागर के सानिध्य में 4 से 9 मार्च तक होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment