Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत:दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, पिता बोले- हाथ-पैर पकड़कर माथे पर फायर किया

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। उसे दोस्त अपना बर्थडे मनाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि गोली धोखे से नहीं लगी। बीच माथे पर गोली मारी गई है। इसके लिए कुछ लोगों ने मेरे बच्चे के हाथ-पैर भी पकड़े था। आरोपी दोस्त के पिता ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में मुझे धमकी भी थी। मृतक की पहचान उनैज (13) के रूप में हुई। वह स्टेलामेरी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जमीर खान की इलाके में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। जमीर ने बताया- बेटे उनैज के दोस्त नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने शाम करीब 7:30 बजे वॉट्सएप कॉल कर बताया कि लोकबंधु अस्पताल आ जाओ। वहां पहुंचे तो पुलिस ने मेरे बेटे की बॉडी दिखाई। उसके बीच माथे पर गोली लगी थी। यह धोखे में हुई घटना नहीं हो सकती। कोई माथे पर गोली कैसे खा लेगा? उसे कुछ लोगों ने पहले पकड़ा, उसके बाद माथे पर गोली मारी। हत्या को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… बेहसा शहीद पथ सरोजिनी नगर के रहने वाले जमीर खान का बेटा उनैज स्टेलामेरी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है। उसके क्लासमेट नवनीत का शुक्रवार को बर्थडे था। नवनीत अपने ड्राइवर के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनैज के घर पहुंचा। कार में नवनीत के साथ कार्तिकेय और अभिनव भी थे। तीनों नवनीत के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां पार्टी के दौरान गोली चली जो उनैज के माथे पर लगी। नवनीत के परिजन उनैज को तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने घटना की जानकारी फोन से पुलिस और उनैज के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब पढ़िए मृतक बच्चे के परिजन जो बोले- उसे नहीं पता था कि दोस्त मार देंगे मृतक के बड़े पापा समीर ने बताया कि उनैज का दो दिन पहले ही जन्मदिन था। अब सब खत्म हो गया। उजैन पढ़ने में काफी होनहार था। यारबाज लड़कों में गिना जाता था। इसी वजह से उन लड़कों के साथ गया। रोजा होने की वजह से पिता ने मना किया था लेकिन बोला कि दोस्तों को बुरा लगेगा। उसे नहीं पता था कि दोस्त उसे मारने के लिए ले जा रहे हैं। दोस्त बोले थे रोजा खुलवा देंगे घर पर पहुंचे दोस्तों को पिता जमीर ने मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि रोजा है इस वजह से बेटा तुम लोगों के साथ नहीं जा पाएगा। इस पर दोस्त यह बोलकर अपने साथ ले गए कि रोजा खुलवा देंगे। हमारे भी कई हिंदू दोस्त हैं इसलिए लगा कि जाने देते हैं। बेटे का रोजा ये लोग खुलवा देंगे। लेकिन, उन लड़कों की मनसा के बारे में बिल्कुल भी शक नहीं था। ‘मीटिंग में जान से मारने की धमकी दी थी’ मृतक के पिता जमीर खान ने पुलिस को बताया- उनैज को उसके दोस्त नवनीत, कार्तिकेय और अभिनव कार से अपने साथ ले गए। शाम को करीब 7:30 बजे नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने वॉट्सएप कॉल किया। बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा- तुम्हारा भाई लोकबंधु में है। तुरंत अस्पताल आ जाओ। हम सभी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो बच्चे से मिलने नहीं दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। इन लोगों ने मेरे बेटे को मिलकर मार दिया। घटना से पहले पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में भी संजीव त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी दी थी। कार से पिस्टल लेकर फ्लैट में गए बच्चे अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चे जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। कुछ लड़के फ्लैट से निकलकर नीचे पार्किंग में आए। यहां खड़ी कार में काफी देर तक बैठे रहे। कार में लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। बच्चे उसे लेकर फ्लैट में वापस चले गए। खेल-खेल में गोली चल गई, जो बच्चे के माथे पर जा लगी। DCP निपुण अग्रवाल ने बताया- सोमवार देर शाम सूचना मिली कि 13 साल का लड़का अपने 3 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां एक्सीडेंटल फायर की वजह से उसकी मौत हो गई। पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… नौकरानी से शादी क्यों की? कहने पर भाई की हत्या : झांसी में भाभी फरार, पति-भाई के साथ मिलकर लाश दफना दी थी भाई कहता था, नौकरानी से शादी क्यों की? पूरे घर में बेइज्जत कर रहे थे, मैं क्या करता, तो मार डाला। ये कहना है MBA पास भाई तारिक (40) की हत्या करने वाले मशारिक का। वो पुलिस कस्टडी में है, 9 फरवरी की रात को उसने घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव को दफना दिया था। लाश को गलाने के लिए कब्र में 100kg नमक भी डाल दिया था। मगर यही वो क्लू था, जिससे पुलिस हत्यारे तक पहुंची। क्योंकि जब तारिक लापता हो गया, तब छानबीन में पता चला कि छोटे भाई मशारिक ने 100kg नमक खरीदा है, एक मीडिल क्लास आदमी को इतने नमक की क्या जरूरत पड़ गई? ये पूछने के लिए 19 फरवरी को पुलिस ने मशारिक को थाने बुलाया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को मार डाला:लखीमपुर में घर से घूमने निकला था, रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूर मिला शव
    Next Article
    बागपत में होली पर सुरक्षा चाकचौबंद, पुलिस अलर्ट:हुड़दंगियों और शराब तस्करों पर रहेगी कड़ी निगरानी, होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment