Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में होली पर युवक ने की हर्ष फायरिंग:पड़ोसियों का आरोप- नशे में घुत था आरोपी, पुलिस पहचान करने में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के खेड़की गांव में बुधवार शाम होली खेलने के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राहुल और अनुराग अपने घर के बाहर बैठे थे, जहां होली का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अनुराग ने अचानक तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग के बाद अनुराग मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाला युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्ष फायरिंग से किसी को भी गोली लग सकती थी, इसलिए इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने फायरिंग कर फरार हुए अनुराग की तलाश शुरू कर दी है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के रंग में डूबा लखनऊ...VIDEO:डिप्टी CM ऊंट पर बैठकर रंग खेलने निकले, हुरियारों ने खेली कपड़ा फाड़ होली
    Next Article
    लखनऊ में 13 मार्च को नगर निगम का सदन:5179.71 करोड़ रुपए के बजट को मिलेगी मंजूरी,अप्रैल में हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment