Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में महिला की हत्या का खुलासा नहीं:ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग

    18 hours ago

    1

    0

    बागपत में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में अब तक खुलासा न होने से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बागपत की जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल से मामले का जल्द खुलासा करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। यह घटना 12 फरवरी को बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के टटीरी-महानवा मार्ग पर हुई थी। रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई गई थी। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है और कई लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कई अहम सबूत मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से ब्राह्मण समाज में रोष है। समाज के लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसलिए उन्हें तत्काल सहायता मिलनी चाहिए। डीएम अस्मिता लाल ने परिवार की सहायता के लिए शासन को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि वे कई दिनों से लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ब्राह्मण समाज के लोग वापस लौट गए, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 10 साल से बंधक बनाकर मजदूरी:धर्म परिवर्तन कर नाम बदला, भागने पर पिटाई का आरोप
    Next Article
    कानपुर में दलित का घर फूंकने वाला अरेस्ट:जानलेवा हमला किया, विरोध पर घर जलाया; गांव में प्रधान के बेटे की दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment