Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में मुख्य मार्ग पर जलभराव, गंदगी:ग्रामीण, स्कूली बच्चे परेशान; एसडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत के गौना गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की सफाई और मरम्मत की मांग की है। खेकड़ा के एसडीएम मनीष कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गौना गांव के इस मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ फैल गया है। इससे आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और बच्चों को भी आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गौना गांव से पीर वाला रास्ता सुभानपुर तक जाने वाले इस रास्ते पर गौना गांव में लंबे समय से गंदगी फैली है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। फिलहाल, एसडीएम मनीष कुमार ने एक टीम भेजकर जांच कराने और समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभुजगन्नाथ ने सफेद वस्त्र धारण कर भक्तों को दिया दर्शन:पुजारी ने परवल के जूस का लगाया भोग,कल डोली में सवार होकर करेंगे नगर भ्रमण
    Next Article
    पति और रिश्तेदारों को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो:देवरिया में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment