Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में युवक पर फिल्मी स्टाइल में हमला:दबंगों ने गाड़ी पर स्टंट करते हुए पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में एक युवक पर फिल्मी स्टाइल में हमला किया गया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने गाड़ी पर स्टंट करते हुए गांव के ही एक युवक को पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को हमलावरों से बचाया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही आधा दर्जन से अधिक युवक एक गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। उन्होंने युवक के पास पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और फिर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराई जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ATMS अपग्रेडेशन का काम शुरू:काशी टोल से डासना तक 15-20 मिनट रुक सकता है ट्रैफिक
    Next Article
    लखनऊ में कारीगर थूककर रोटी बना रहा:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment