Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन के ब्वाय फ्रेंड को सिपाही ने गोली मारी:अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती मरीज पर जानलेवा हमला, AMU छात्र नेता का भाई है

    5 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को उसके बेड पर ही कनपटी से सटाकर गोली मार दी गई। हमलावरों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर फायर किया। गोली की आवाज सुनकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। हमलावर दहशत फैलाने के लिए बाहर निकलते समय भी फायरिंग करते रहे। बाहर खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने वाले पीएसी के दो जवान निकले हैं। दोनों भाई हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि यह वारदात प्रेम-प्रसंग के एक मामले से जुड़ा है। पुलिस ने मथुरा की रहने वाली युवती के पिता को हिरासत में लिया है। वह बागपत में तैनात है। हमला करने वाले दोनों भाई की तलाश की जा रही है। घायल वेदपाल एएमयू के छात्र नेता सोनपाल का सगा भाई है। यह घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके मैरिस रोड स्थित रेनुका अस्पताल में हुई। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… ​5 साल पुराना प्रेम प्रसंग पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर आ रहा है। घायल वेदपाल का मथुरा के गोविंद नगर की एक युवती के साथ पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का परिवार पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है। उसके पिता, भाई और चचेरे भाई सभी पुलिस और पीएसी (PAC) में तैनात हैं। युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। पिछले महीने 3 फरवरी को जब युवती की शादी राया में तय हुई, तो वेदपाल वहां विरोध करने पहुंचा था। आरोप है कि उस वक्त युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया। इस मामले में वेदपाल को 15 दिन मथुरा जेल में भी रहना पड़ा। जेल से छूटने के बाद वेदपाल अपने हाथ की चोट का इलाज कराने अलीगढ़ के इस अस्पताल में भर्ती हुआ था। CCTV में कैद हुए हमलावर सोमवार रात करीब 9:40 बजे दो हमलावर अस्पताल में दाखिल हुए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पिंक और काली टी-शर्ट पहने ये हमलावर करीब 20 मिनट तक अस्पताल में घूमते रहे। वे एक-एक कर कमरों की तलाशी ले रहे थे। आखिर में वे पहली मंजिल पर स्थित रूम नंबर 105 में पहुंचे, जहां वेदपाल सो रहा था। ​जब भाई मौन व्रत पर था, तब वेदपाल पर हुआ जानलेवा हमला जिस समय वेदपाल पर हमला हुआ, उस वक्त सोनपाल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर मौन व्रत पर बैठे थे। सोनपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई का पहले अपहरण किया गया, फिर हाथ तोड़ा गया और अब उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। इस खुलासे के बाद अलीगढ़ के छात्र गुटों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। पिता हिरासत में सिपाही भाई फरार एसएसपी नीरज जादौन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी में दिखी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। फुटेज के आधार पर जब बागपत में तैनात युवती के सिपाही पिता को तस्वीरें भेजी गईं। उन्होंने अपने बेटों को पहचान लिया। हमलावरों में से एक युवती का सगा भाई है जो आगरा में सिपाही है। जबकि दूसरा चचेरा भाई पीएसी में तैनात है। बागपत पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है। दोनों हमलावर सिपाही फिलहाल फरार हैं। फिलहाल वेदपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। -------------- यह खबर भी पढ़ें… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर उसका सिर फट गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक से की मारपीट:घर पर आकर लाठी-डंडों से हमला किया, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बागपत ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा, जीआरपी ने शव कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment