Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दौलतपुर में तिराहे पर पोस्टर से तनाव:बिना अनुमति लगाए गए बोर्ड को पुलिस ने हटवाया

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक तिराहे पर बिजली के खंभे पर बिना प्रशासनिक अनुमति के एक इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड डॉ. भीमराव आंबेडकर का पोस्टर फ्रेम लगा दिया गया। बोर्ड पर कथित तौर पर जाति विशेष का उल्लेख होने के कारण गांव के दूसरे पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छोटेलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोर्ड लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की कोशिश की, जिसके कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल गांव में पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर बिजली के खंभों या सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का बोर्ड, पोस्टर या नाम पट्ट लगाने से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और पोस्टर फ्रेम को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर सामग्री लगाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू की पिटाई से घर छोड़ने को मजबूर परिवार:24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस, पीड़ित बोले- सुरक्षा मिलेगी तभी घर लौटेंगे
    Next Article
    आगरा में हल्की हवाएं लेकिन बढ़ेगा तापमान:पानी के रंगों से खेल सकेंगे जमकर होली, दोपहर में चुभेगी धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment