Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विन्ध्याचल मंदिर में नायब तहसीलदार से मारपीट:शिकायत से दो दिन बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर। विन्ध्याचल मंदिर परिसर में शनिवार रात नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने विन्ध्याचल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि 28 फरवरी 2026 की शाम लगभग 8:50 बजे जब वह मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकल रहे थे, तभी निकास द्वार पर मौजूद राज मिश्रा पुत्र राजा मिश्रा ने उन्हें जबरन बाहर की ओर खींचा। पांडेय के अनुसार, विरोध करने पर राज मिश्रा ने गाली-गलौज की और उनकी पीठ पर प्रहार किया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए खुद को 'राज पंडा' बताया। इस घटना के बाद, नायब तहसीलदार ने 1 मार्च 2026 को विन्ध्याचल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। राज मिश्रा पर पहले भी अलीगढ़ की एक महिला दर्शनार्थी के साथ छेड़खानी का आरोप लग चुका है। उस मामले में श्री विंध्य पंडा समाज ने उनके पुरोहिती पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें छह माह के लिए पंडा समाज से निष्कासित कर दिया था। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2022 में राज मिश्रा के गेस्ट हाउस पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में घर में घुसकर युवक को पीटा:बुजुर्ग महिला और युवक का सिर फटा, बाइक तोड़ी; 6 पर FIR दर्ज
    Next Article
    अयोध्या में 446 स्थानों पर जली होलिका:चंद्रग्रहण के चलते कल खेली जाएगी होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment