Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में घर में घुसकर युवक को पीटा:बुजुर्ग महिला और युवक का सिर फटा, बाइक तोड़ी; 6 पर FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसकी बुजुर्ग मां पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से की गई मारपीट में बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई। जाते समय आरोपी घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भेजते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराने विवाद में हमला रावतपुर गांव निवासी अमित कठेरिया ने बताया कि सोमवार देर रात वह घर के बाहर बैठे थे, तभी क्षेत्र के ऋषि कठेरिया समेत आधा दर्जन लोग पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई उनकी मां को भी पीटा गया और सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कमलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम ने कहा-इलाज के लिए सरकार देगी मदद:गोरखपुर में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं
    Next Article
    विन्ध्याचल मंदिर में नायब तहसीलदार से मारपीट:शिकायत से दो दिन बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment