Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू ने नौकर से पूछा- स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड तो होगी:कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा

    9 hours ago

    1

    0

    तुम यार हो तो स्मार्ट। तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अभी तक शादी क्यों नहीं की। यह मैसेज करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर भेजा था। उसने विशाल से ही अपने ससुर की हत्या कराई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 3 महीने से बातचीत हो रही थी। वारदात वाले दिन भी शालू और विशाल के बीच 40 बार फोन पर बात हुई थी। शुरुआत में विशाल गुड मॉर्निंग-गुड नाइट के मैसेज भेजता था, लेकिन शालू जवाब नहीं देती थी। करीब 3 महीने पहले शालू ने खुद विशाल को मैसेज करना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने विशाल को भरोसे में लिया और ससुर की हत्या करने के लिए राजी कर लिया। पुलिस को विशाल के मोबाइल से दोनों की कुछ चैट मिली हैं। हालांकि, 5 सितंबर को विनीत मिनोचा की हत्या करने के बाद उसने ज्यादातर चैट डिलीट कर दी थीं। पुलिस इन्हें रिकवर करने में जुटी है। इसके अलावा विनीत की हत्या करने से एक दिन पहले नौकर विशाल गौतम ने नया मोबाइल सिम लिया था। यह नंबर भी सुब्रत और शालू के मोबाइल में सेव मिला है। सर्विलांस सेल की जांच में सामने आया है कि कारोबारी विनीत मिनोचा का बेटा सुब्रत भी विशाल के संपर्क में था। उसने 3 महीने में विशाल से 300 बार फोन पर बात की थी। खास बात यह है कि इसी दौरान उसके पिता ने विशाल को नौकरी से निकाल दिया था। वारदात वाले दिन भी सुब्रत-विशाल के बीच 14 बार फोन पर बात हुई थी। ऐसे में पुलिस अब सुब्रत की भूमिका और उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है। 2 तस्वीरें देखिए- नौकर विशाल को रिमांड पर ले सकती है पुलिस पुलिस के मुताबिक, विनीत मिनोचा की हत्या के बाद विशाल ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी 5 सितंबर की देर रात अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दी थी। पुलिस चाबी बरामद करने के लिए विशाल को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उससे सिलसिलेवार तरीके से दोबारा पूछताछ की जाएगी। मां के जेल जाने के बाद गुमसुम है 5 साल का बेटा मां शालू के जेल जाने के बाद उसका 5 साल का बेटा गुमसुम है। घरवालों के मुताबिक, वह ठीक से खाना नहीं खा रहा और न ही चैन से सो पा रहा है। घरवालों से बार-बार मां और दादा विनीत मिनोचा के बारे में पूछता है। कहता है- मम्मा कब आएंगी? दादू कहां चले गए? परिवार के मुताबिक, बच्चा अपने दादा विनीत का बहुत लाडला था। पिछले साल 16 नवंबर को बर्थडे पर विनीत ने उसे बाइक गिफ्ट की थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि विनीत पोते को जन्मदिन की बधाई देते हैं, तो वह उनसे लिपट जाता है। इसी बीच शालू बेटे से कहती है- दादा ने आपके लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदा है। बच्चा दौड़कर कमरे में जाता है। वहां उसे स्पोर्ट्स बाइक मिलती है। ससुर की हत्या के वक्त बहू पार्टी में नाच रही थी शालू की पार्टी की तस्वीरें- 6 लाख का लालच देकर नौकर को हत्या के लिए राजी किया दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- करोड़पति-ससुर की हत्या के वक्त बहू नाच रही थी, कानपुर में मर्डर प्लान करके पार्टी के लिए निकली कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त उनकी हत्या कराने वाली बहू शालू (35) पार्टी में डांस कर रही थी। पति सुब्रत भी उसके साथ था। शालू ससुर की हत्या की प्लानिंग करके घर से पार्टी के लिए निकली थी। यह पार्टी सुब्रत ने कॉस्मोजिन लाउंज में ऑर्गनाइज की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम, मौत:परिवार का इकलौता बेटा था; मां रो-रोकर बेहोश, कह रही- लल्ला वापस ला दो
    Next Article
    मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला:कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment