Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंगा मेला को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी:आज कई इलाकों में रूट डायवर्जन, मेघदूत से मर्चेंट चेंबर मार्ग रहेगा बंद

    17 hours ago

    1

    0

    गंगा मेला के मद्देनजर 10 मार्च 2026 को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मेघदूत चौराहा से मर्चेंट चेंबर के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को अन्य रास्तों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि गंगा मेला के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन पार्किंग की व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गंगा मेला के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू और मायके पक्ष ने वृद्ध सास को पीटा:इटावा में घर में घुसकर जेवरात, नकदी ले जाने का आरोप
    Next Article
    सुल्तानपुर में बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने सीज किया गाड़ी, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment