Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान रंगनाथ ने होली खेली, ढोल-नगाड़ों पर विदेशी भी झूमे:मथुरा में कांच के विमान में विराजमान होकर निकले, अबीर-गुलाल के साथ लट्‌ठ बरसाए

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भगवान रंगनाथ ने होली खेली। गुरुवार को कांच के विमान (रथ) में माता गोदा के साथ विराजमान होकर भगवान रंगनाथ की सवारी निकली। ढोल-नगाड़ों पर भक्त झूमते नजर आए। विदेशी सैलानियों ने भी जमकर डांस किया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने भगवान का प्रसादी रंग-गुलाल भक्तों पर बरसाया। होली और भक्ति में सराबोर भक्तों ने अपने आराध्य के साथ जमकर होली खेली। जहां से भी भगवान की सवारी गुजरी, वहां माहौल अबीर-गुलाल से रंग गया। सवारी के दौरान भक्तों ने पारंपरिक अंदाज में लट्‌ठ बरसाकर होली खेली। दुल्हन जैसी सजी महिलाओं ने हुरियारों पर लाठियां बरसाईं। इस दौरान भगवान के जयकारे गूंज उठे। महिलाएं, पुरुष, बड़े-बुजुर्ग रंग-गुलाल में रंगे नजर आए। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने सवारी का स्वागत फूलों की वर्षा और आरती उतारकर किया। इससे पहले, भगवान की सवारी बारहद्वारी मंडप से शुरू हो कर मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए बाहर निकली। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान फूलों की होली खेली गई। 5 क्विंटल फूल और 10 क्विंटल गुलाल से भगवान ने होली खेली। पूरा मंदिर परिसर फूलों की होली से रंगा नजर आया। 5 तस्वीरें… ब्रज की होली की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपाई सड़क पर लेटे, पुलिस टांगकर ले गई:गोरखपुर में कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक अरेस्ट; इमरान प्रतापगढ़ी बोले- क्या नालों से गैस निकालेंगे
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव:संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, लखनऊ में प्रवास पर हैं शंकराचार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment