Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अलविदा जुमा की नमाज अदा:मस्जिदों में उमड़े नमाजी, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार को पवित्र रमजान माह के अंतिम जुम्मे यानी अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर और देहात की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।शहर की जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने जुमा की नमाज अदा कराई। अपने बयान में उन्होंने रमजान के आखिरी अशरे की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह अशरा जहन्नुम से निजात का होता है। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना अल्लाह की इबादत, तौबा और नेकियों को बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है, इसलिए मुसलमानों को इन दिनों में अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिए।कारी गोरा ने शब-ए-कद्र की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शब-ए-कद्र वह मुबारक रात है जिसे हजार महीनों से बेहतर बताया गया है। इस रात में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने नमाजियों से अपील की कि रमजान के इन आखिरी दिनों में इबादत, कुरान की तिलावत और दुआओं का खास एहतमाम करें तथा अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें।उन्होंने सदका, जकात और फितरे की अहमियत पर भी जोर दिया। कारी गोरा ने कहा कि रमजान का महीना जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने का संदेश देता है। जिन लोगों पर जकात फर्ज है, उन्हें अपनी जकात जरूर अदा करनी चाहिए, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि फितरा भी ईद की नमाज से पहले अदा कर देना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों तक समय रहते मदद पहुंच सके।अलविदा जुमा के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी सिटी व्योम बिंदल व सीओ अमित कुमार और प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और नमाजियों को आवागमन में परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत:गोला में पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
    Next Article
    रायबरेली कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का होली मिलन:DM मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, फूलों की होली खेली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment