Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारी घोषित, इनमें 2 एमपी से:हरीश द्विवेदी को युवा, सतीश पूनिया को ST की जिम्मेदारी; डी. पुरंदेश्वरी महिला विंग संभालेंगी

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। सात में से सबसे ज्यादा 2 प्रभारी मध्य प्रदेश से हैं। पार्टी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। BJP ने संजय भाटिया को SC मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी मोर्चों की कार्यकारिणी-टीम तैयार करेंगे ये सभी मोर्चों की कार्यकारिणी बनाने, प्रदेशों के प्रभारी तय करने और राज्यों में मोर्चे की टीम तैयार करने में मदद करेंगे। सभी मोर्चा प्रभारियों को संबंधित मोर्चा अध्यक्षों से बातचीत कर यह काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मोर्चा प्रभारियों में राजस्थान-यूपी से एक-एक 17 अगस्त: भाजपा की नई टीम का ऐलान, सिर्फ 18% महिलाएं, 65 सदस्यों में 51 नए चेहरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 65 सदस्य हैं। इनमें से 12, यानी 18% महिला सदस्य हैं। 14 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है। अगले साल चुनाव वाले उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2, यानी कुल 18 चेहरे नई टीम में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए, नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है:उद्धाटन में नहीं जाऊंगा; 2016 में कम्पलीट होना था, अब तक 94% काम हुआ
    Next Article
    बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद:यूपी के बाराबंकी में घर बहे, बरेली में मंदिर डूबा, MP-राजस्थान में बारिश थमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment