Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने दो मंडलों में नए अध्यक्ष घोषित किए:गौरव शर्मा बड़ौत नगर, अमित चंदैल छपरौली मंडल के अध्यक्ष बने

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार था। इसी बीच, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने दो बचे हुए संगठनात्मक मंडलों के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बड़ौत नगर मंडल के लिए गौरव शर्मा भानू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, छपरौली मंडल की कमान मास्टर अमित चंदैल को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, चिराग जैन को बड़ौत नगर मंडल का और देवेंद्र खौखर को छपरौली मंडल का जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। यह घोषणा मंगलवार देर रात क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। भाजपा ने 7 जनवरी 2025 को संगठन पर्व चुनाव के दौरान 12 में से 10 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। शेष दो मंडलों के लिए नाम पैनल बनाकर क्षेत्र में भेजे गए थे, लेकिन उन पर सहमति नहीं बन पाई थी। नगर अध्यक्ष बनने से पहले गौरव शर्मा बड़ौत नगर मंडल में बूथ अध्यक्ष, नगर मीडिया प्रभारी और नगर महामंत्री सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने मंडल महामंत्री रहते हुए कोरोना काल में संगठन द्वारा दिए गए सेवा कार्यों को लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया था। मास्टर अमित चंदैल का भी छपरौली मंडल में लंबा संगठनात्मक अनुभव है। वह बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल मीडिया प्रभारी और जिला प्रतिनिधि जैसे विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्हें बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश के चुनावों में विधानसभा विस्तारक के रूप में भी भेजा गया था, जहाँ उन्होंने पार्टी की जीत में योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:औरैया में सैकड़ों लीटर सरसों का तेल सीज
    Next Article
    मैनपुरी में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:औंछा पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment