Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:औरैया में सैकड़ों लीटर सरसों का तेल सीज

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में आगामी होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 1105 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.99 लाख रुपये है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खोया, खाद्य तेल, घी, गुझिया, नमकीन, दूध, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोक लगाना है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और वीरन सिंह की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील' (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) के माध्यम से जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच की गई। मानक के अनुरूप नहीं पाए गए नमूनों से संबंधित प्रतिष्ठानों पर तत्काल विधिक नमूने संग्रहीत किए गए। कार्यवाही के दौरान, कुआं गांव स्थित एक खाद्य निर्माण इकाई से खोया के 2 नमूने और सुरान रोड, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल के 2 नमूने लिए गए। यहां से 205 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 64,800 रुपये है। इसके बाद, दिल्ली दरवाजा, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल का 1 नमूना संग्रहीत कर 540 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 81,000 रुपये है। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में सुभाष चौक, औरैया स्थित प्रतिष्ठान से खोया एवं छैना का नमूना लिया गया। नरायनपुर, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल का नमूना संग्रहीत कर 360 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 54,000 रुपये है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएनबी में बहादुर अधिकारी और लिपिक को किया सम्मानित:बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, पिस्टल छीनकर बदमाशों को भगाया
    Next Article
    भाजपा ने दो मंडलों में नए अध्यक्ष घोषित किए:गौरव शर्मा बड़ौत नगर, अमित चंदैल छपरौली मंडल के अध्यक्ष बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment