Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता की गाड़ी तोड़ने वाले 10 CJP सपोर्टर गिरफ्तार:प्रयागराज में 2 सपा विधायक छुड़ाने थाने पहुंचीं; अखिलेश बोले- धोखा हो रहा

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान 25 जुलाई को जमकर तोड़फोड़ हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी और वीडियो से पहचाने गए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक माफिया अतीक अहमद के गढ़ मरियाडीह का रहने वाला है। इन सभी को शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया। इसका पता चलते ही सपा की प्रतापपुर विधायक विजमा यादव और सोरांव विधायक गीता पासी थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस पर पकड़े गए युवकों को छोड़ने का दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- जब केंद्र सरकार ने वादा किया था कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, तो फिर ऐसी धोखाधड़ी क्यों? दरअसल, सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था- जो बच्चे NEET पेपर से संबंधित थे, उन लोगों ने यह काम नहीं किया। अगर आंदोलन के बीच में सपा के गुंडों ने कुछ किया है, तो उसकी जांच होगी। दरअसल, प्रयागराज में 25 जुलाई को भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं। फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़ के मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं की 3 एफआईआर हुई हैं। 18 से 26 साल के हैं सभी 10 आरोपी पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों की उम्र 18 से 26 साल के बीच है। इनमें से दिलशाद नाम का आरोपी मरियाडीह का रहने वाला है। प्रदर्शन के दौरान वह काले रंग की THAR से धरनास्थल पर घूमता दिखा था। बिना नंबर की इस THAR में ब्लैक फिल्म भी लगी थी। पुलिस के पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दूध बेचने का बिजनेस करता है। जब उससे प्रदर्शन स्थल पर आने का कारण पूछा गया तो वह चुप्पी साध गया। सपा विधायक बोलीं- किसी निर्दोष को न फंसाया जाए सपा विधायक विजमा यादव ने बताया- पकड़े गए युवकों में से कुछ मेरे क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिवारवालों ने आकर मुझे बताया कि उनके बच्चों को पुलिस जबरन उठा ले गई है। इसके बाद मैं थाने पहुंची। पुलिस से लड़कों को हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा। यह भी कहा कि किसी निर्दोष को न फंसाया जाए। अखिलेश का आरोप- पुलिस ने छात्रों को उठाया वहीं, सोमवार शाम करीब 6 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज प्रोटेस्ट के नाम पर बहुत सारे छात्रों को यूपी पुलिस की विशेष टीम बिना नंबर की गाड़ियों में उठाकर ले गई है। उठाए गए सभी छात्रों की तुरंत रिहाई हो। इस अवैध गतिविधि में लिप्त सभी पुलिसकर्मियों और उच्च अधिकारियों को निलंबित करके उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में से कोई छात्र नहीं है। इन सभी की तोड़फोड़ करते, अराजकता फैलाते सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में तस्वीरें हैं। साक्ष्यों के आधार पर ही इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। केशव मौर्य बोले- अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा सोमवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- जांच में अगर सपा के गुंडे दोषी पाए जाएंगे, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में लगातार पराजय की कगार पर पहुंच चुकी सपा अगर इस तरह हिंसा का सहारा लेने का प्रयास करेगी, तो इस समय भाजपा की सरकार है। योगीजी के नेतृत्व में सरकार है। अपराध करने वालों के खिलाफ जिस सख्ती से निपटा जा सकता है, निपटा जाएगा। उन्होंने साफ किया कि सरकार का रुख छात्रों और उपद्रवियों के लिए अलग-अलग है। जो बच्चे हैं, जिन लोगों ने इस पेपर लीक के मुद्दे को उठाने का काम किया, उनके मुकदमों को वापस लेने का फैसला किया गया है। लेकिन, अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। केशव ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं का सम्मान करती है। पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर युवाओं की चिंता को समझती है। लेकिन, आंदोलन की आड़ में हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों एफआईआर में क्या-क्या शिकायत, सिलसिलेवार जानिए… पहली FIR: बांदा के पूर्व सांसद के बेटे की फॉर्च्यूनर में तोड़फोड़ बांदा के पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी के बेटे रोहित द्विवेदी ने अपनी फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़ के साथ ड्राइवर की हत्या का प्रयास का आरोप लगाया है। रोहित द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे अपनी फार्च्यूनर से ड्राइवर नागेश सिंह के साथ सिविल लाइंस आए थे। मैं डोसा प्लाजा के पास उतर गया और ड्राइवर से जाने को कहा। करीब 10-15 मिनट बाद ड्राइवर ने मुझे फोन किया। कहा कि होटल मिलन पैलेस के पास भीड़ ने उसे घेर लिया है। वो लोग गाड़ी पर ईंट-पत्थर और अन्य हथियार से तोड़-फोड़ कर रहे हैं। कार पलटाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी है। मुझ पर भी जानलेवा हमला किया गया है। मैं किसी तरह अपनी जान बचा पाया हूं। दूसरी FIR: भाजपा वाले जिंदा न जाने पाएं, इन्हें मारो रीवा के भाजपा नेता प्रशांत पाठक ने गाड़ी में तोड़फोड़, हमले के साथ ही कंप्यूटर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। प्रशांत पाठक ने पुलिस को बताया, मैं चाकघाट जिला रीवा (मध्यप्रदेश) का रहने वाला हूं। मेरी गाड़ी में पार्टी का झंडा और बोर्ड लगा था। जैसे ही मैं सुभाष चौराहे के पास पहुंचा, वहां मौजूद उपद्रवियों ने मारो-मारो कहते हुए हमला कर दिया। वो लोग यह भी कह रहे थे कि भाजपा वाले जिंदा न जाने पाएं। उन्होंने मुझे भी बाहर खींचकर जान से मारने की कोशिश की। तीसरी FIR: उपद्रवियों ने इनोवा कार में भाजपा का झंडा देखकर गाड़ी तोड़ी प्रयागराज के कीडगंज में रहने वाले भाजपा नेता रवींद्र कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया- मैं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय सहसंयोजक हूं। 25 जुलाई को अशोक नगर से घर आ रहा था। शाम करीब 5 बजे जैसे ही सुभाष चौराहे पर पहुंचा, सैकड़ों उपद्रवियों ने मेरी इनोवा कार भाजपा का झंडा लगा देखकर रोक ली। इसके बाद ललकारा कि गाड़ी में बैठे लोगों को जान से मार डालो और हमला कर दिया। गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर खींचने का प्रयास किया। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… प्रेमी ने फंदा लगाया, 5 घंटे बाद प्रेमिका भी लटकी, बाराबंकी से मुंबई भागना चाहते थे, घरवाले दोनों को रेलवे स्टेशन से मनाकर लाए थे बाराबंकी में सोमवार सुबह प्रेमी और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने करीब 5 घंटे के भीतर अलग-अलग जगह आत्महत्या की। एक दिन पहले दोनों मुंबई भागने के लिए घर से निकले थे, लेकिन पुलिस और रेलवे अधिकारियों की सूचना पर घरवाले समझा-बुझाकर उन्हें वापस घर ले आए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के शव के पास बैठा मिला इंजीनियर:खुद ने पुलिस बुलाई, कहा- पत्नी ने कुछ खा लिया; पड़ोसियों से बोला- फंदा लगा लिया
    Next Article
    एविएशन हब बनने की ओर लखनऊ एयरपोर्ट:विदेश यात्रा होगी आसान, बन रहा 1.37 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल-3

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment