Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एविएशन हब बनने की ओर लखनऊ एयरपोर्ट:विदेश यात्रा होगी आसान, बन रहा 1.37 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल-3

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तेजी से उत्तर भारत के बड़े एविएशन हब के रूप में उभर रहा है। बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट पर 1.37 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाले टर्मिनल-3, रनवे विस्तार, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्गो सुविधाओं के विकास का काम तेजी से चल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में एयरपोर्ट से 62 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिसके बाद क्षमता बढ़ाने की जरूरत और बढ़ गई है। नई परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, उड़ानों की संख्या बढ़ेगी और लखनऊ की देश-दुनिया से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। भविष्य में नए रनवे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए भी नए विकल्प खुल सकते हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर में क्या बदलाव हो रहे हैं? यात्रियों को क्या फायदा होगा? सेल्फ चेक-इन और बायोमेट्रिक सिस्टम कैसे काम करेंगे? एयरपोर्ट पर भीड़ और लंबी कतारों से कितनी राहत मिलेगी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट ? 1.37 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला होगा टर्मिनल-3 एविएशन एक्सपर्ट अंबिका सिंह के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल-3 चरणबद्ध तरीके से डेवलप किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता बढ़कर 1.37 करोड़ तक पहुंच जाएगी। टर्मिनल को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि आगमन (अराइवल) और प्रस्थान (डिपार्चर) के लिए अलग-अलग लेवल होंगे। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना के दूसरे चरण में अतिरिक्त कॉनकोर्स, बड़े वेटिंग एरिया और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। एक्सपर्ट बोले: छह नए पार्किंग स्टैंड से बढ़ेगी ऑपरेशन क्षमता रनवे विस्तार से बढ़ेगी उड़ानें अंबिका सिंह के मुताबिक फिलहाल लखनऊ एयरपोर्ट पर एक ही रनवे से उड़ान संचालन होता है। यदि भविष्य में दूसरा रनवे विकसित होता है, तो समानांतर संचालन की सुविधा संभव हो सकती है। इससे विमानों की देरी कम होगी और पीक ऑवर में भी ज्यादा उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा। विदेश जाने वालों के लिए खुल सकते हैं नए विकल्प एविएशन एक्सपर्ट अंबिका सिंह के अनुसार, एयरपोर्ट की बढ़ती क्षमता और बड़े विमानों के संचालन की सुविधा मिलने के बाद मध्य एशिया, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं। हालांकि, नई सेवाएं शुरू करने का अंतिम फैसला एयरलाइंस कंपनियों और नियामक एजेंसियों की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। उनके मुताबिक, बेहतर बुनियादी ढांचे से लखनऊ की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती मिल सकती है। एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान एयरपोर्ट के आसपास सड़क संपर्क को बेहतर बनाने, एलिवेटेड रोड, पार्किंग सुविधाओं और एयरपोर्ट विलेज के विकास पर भी काम किया जा रहा है। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में कम समय लगेगा अब पढ़िए एक्सपर्ट क्या कहते हैं ….
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता की गाड़ी तोड़ने वाले 10 CJP सपोर्टर गिरफ्तार:प्रयागराज में 2 सपा विधायक छुड़ाने थाने पहुंचीं; अखिलेश बोले- धोखा हो रहा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में उबर ड्राइवर से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोकने पर फायर कर भाग रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment