Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता राहुल सिंह सपा में शामिल:बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे यूपी के सीएम, अब मन की नहीं जन की बात होगी

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने अपने कई समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण की। राहुल सिंह ने रविवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा भी मौजूद थीं। राहुल सिंह 2017 में बिजनौर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। सोमवार को बिजनौर पहुंचने पर राहुल सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अब 'मन की बात' नहीं, बल्कि 'जन की बात' होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। राहुल सिंह ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद रुचि वीरा को आश्वासन दिया है कि वे जनपद में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने की बात कही। विधानसभा चुनाव में बिजनौर सीट से टिकट लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक व्यक्ति की चुनाव लड़ने की इच्छा होती है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश 2022 में उनका टिकट काट दिया गया था। उन्होंने अपनी चुनाव लड़ने की इच्छा दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU में राजनीति विज्ञान विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू:समकालीन राजनीतिक मुद्दों पर मंथन, युवा शोधार्थियों को मिला विचार रखने का अवसर
    Next Article
    प्रयागराज में होली-ईद पर शांति का संकल्प:पुलिस ने नागरिकों के साथ की बैठक, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment