Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- एपस्टीन फाइल्स में मोदी का नाम, शर्म करें, दावा- अजित पवार का मर्डर हुआ; UP में एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 5 की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो जारी करने को लेकर रही। उन्होंने कहा कि PM मोदी को शर्म आना चाहिए कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। वहीं, दूसरी खबर यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे को लेकर है, जिसमें 5 की मौत समेत 45 लोग घायल हो गए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल ने मोदी से कहा- एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, आपने देश को बेचा, शर्म आनी चाहिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने PM मोदी से कहा कि आपका नाम एपस्टीन फाइल्स में आया है। आपको शर्म आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। इसके लिए भी शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे PM मोदी से कहा;- एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना। ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ना। ये शर्म की बात है। मोदी ने कहा था- कांग्रेसी पहले से ही नंगे: PM मोदी रविवारको AI समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर भड़क गए थे। मेरठ में उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? पढ़ें पूरी खबर… 2. NCP विधायक बोले- अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर, पूछा- क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे NCP विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- क्या पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे LTTE ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? उन्होंने पायलट की पत्नी के बयान का हवाला देते हुए पूछा कि क्या सुमित कपूर सच में जिंदा हैं। प्लेन क्रैश में पवार का निधन: पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को अजित पवार का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी। हादसे पर तभी से लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने CBI जांच की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. लखनऊ में डबल डेकर बस की खिड़की से गिरीं लाशें, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी; 5 की मौत, 45 घायल लखनऊ में सोमवार को डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हो गए। 28 घायलों को SGPGI के अपेक्स ट्रामा सेंटर भेजा गया है। इनमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़कर भाग गए। मरने वालों में बीरेंद्र (30), अंजली (8), प्रियांशु (15) के अलावा एक 6 साल का बच्चा और 30 साल का युवक है। हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। यह क्रेन से बस को सीधा करते समय का है। इसमें दिख रहा है कि बस को जैसे सीधा किया गया उसकी खिड़कियों से लाशें सड़क पर गिर गईं। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं भाग नहीं रहा, रोती महिला भक्त को समझाया- गुरु गड़बड़ निकलें तब रोना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की एक टीम ने हरदोई में पीड़ित के परिवार का बयान लिया है। दूसरी टीम सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे मेरे गुरुकुल के नहीं है। यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं। उस राज्य की पुलिस से जांच कराएं, जहां भाजपा की सरकार नहीं। वहीं, एक महिला सुबह अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया। कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकलें। पढ़ें पूरी खबर… 5. राजस्थान में BJP नेता ने मुस्लिमों को बांटे कंबल वापस लिए, जौनापुरिया बोले- ये लोग मोदी को गाली देते हैं राजस्थान के टोंक में पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया कंबल बांट रहे थे। तभी एक महिला से उसका नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही वो भड़क गए और कहा- हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो। भाजपा नेता ने कहा कि जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। वहीं जौनापुरिया ने कहा-यह मेरा पर्सनल कार्यक्रम था, सरकारी स्कीम नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर… 6. HAL का दावा- तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश नहीं हुआ, मामूली खराबी थी; पहले खबर थी कि फाइटर जेट का ब्रेक फेल हुआ हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने दावा किया कि फाइटर जेट तेजस के क्रैश की खबरें गलत हैं। कंपनी ने कहा कि ग्राउंड पर एयरक्राफ्ट में मामूली तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। हवा में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। हम एयरफोर्स के साथ मिलकर गड़बड़ी की जांच कर रहे हैं। तेजस रनवे से आगे निकला: न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि 7 फरवरी को लैंडिंग के दौरान तेजस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके कारण एयरक्राफ्ट रनवे से आगे निकल गया। हादसे से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया लेकिन विमान को नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. शादी के लिए रश्मिका और विजय उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को मैरिज होगी एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। 26 फरवरी को दोनों कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। वहीं, 3-4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी: सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड वायरल है। इसमें लिखा है कि शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। दोनों ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... छत्तीसगढ़ में शादी में जूता छिपाने पर रोक छत्तीसगढ़ में सेन समाज ने शादी में ‘जूता छिपाने’ की रस्म पर रोक लगा दी है। शादी तक दूल्हा-दुल्हन फोन पर बात भी नहीं कर सकेंगे। ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि सगाई के बाद रिश्ते टूटने के मामले बढ़े रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ होगा। तुला राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जिंदा हूं...', मार-ए-लागो घटना के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप
    Next Article
    नंदगांव के हुरियारों के लिए बरसाना में रंग बन रहा:राधा की सखियां करेंगी बौछार; श्रीजी मंदिर से क्यों फेंके जाते हैं लड्‌डू, ये जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment