Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा सरकार का फार्मूला-मुकदमा...बुलडोजर और मुठभेड़':शंकराचार्य मुद्दे पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने साधा निशाना

    3 hours ago

    1

    0

    भाजपा सरकार का जाना-पहचाना फार्मूला है, जिससे भी असुविधा हो, उसके खिलाफ, मुकदमा...बुलडोजर और मुठभेड़। ये तीन हथियार हैं इनके पास। स्थिति ये है कि भाजपा सरकार शंकराचार्य के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा दर्ज करा रही है। अब देखना अब ये लोग जल्द ही एक-दो दिन में बुलडोजर निकल पड़ेंगे और शंकराचार्य जी का जो आश्रम अवैध करार दे दिया जाएगा। ये कहना है सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान आगरा में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा-जो कहते थे कि बंटेंगे तो कटेंगे, वो इस हद तक उतर आए हैं कि साधुओं को भी बांट रहे हैं। अब विस्तार से पढ़िये... 29 मार्च 2026 को दादरी, गौतमबुद्धनगर में सपा की बड़ी रैली होने जा रही है। इस रैली को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। इसमें 32 जिलों से समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी इसी रैली के संबंध में जानकारी देने के लिए बुधवार को आगरा आए थे। दादरी रैली से चुनाव का शंखनाद उन्होंने बताया-29 मार्च को दादरी, गौतमबुद्ध नगर में रैली होगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे संबोधित करेंगे। यह रैली 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगी। दादरी में रैली करने के सवाल पर उन्होंने कहा-इस रैली के माध्यम से उस धारण पर प्रहार होगा, जो कहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा कमजोर है। इस रैली की तैयारी 6 महीने से चल रही है। 32 जिलों से इसमें लोग आएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-भाजपा सरकार में विकास ठप है। जो कहते थे कि बंटेंगे तो कटेंगे, वो इस हद तक उतर आए हैं कि साधुओं को भी बांट रहे हैं। शंकराचार्य को शंकराचार्य मानने को तैयार नहीं हैं...विरोध दल के नेता को नेता मानने को तैयार नहीं हैं। ये सरकार जनविरोधी है। शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की घटना बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा-भाजपा सरकार का जाना-पहचाना फार्मूला है, जिससे भी असुविधा हो उसके खिलाफ...मुकदमा, बुलडोजर और मुठभेड़। ये तीन हथियार हैं इनके पास। अब देखिये भाजपा सरकार शंकराचार्य के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा दर्ज करा रही है। अब ये लोग जल्द ही एक-दो दिन में बुलडोजर निकल पड़ेंगे और शंकराचार्य जी का जो आश्रम अवैध करार दे दिया जाएगा। पश्चिमी यूपी में सपा करेगी शानदान प्रदर्शन राजकुमार भाटी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा-ये जाति-धर्म देखकर वोट काटते हैं और जाति-धर्म देखकर ही इनके बुलडोजर निकलते हैं। जाति-धर्म देखकर इनकी पुलिस की मुठभेड़ होती है, जनता इन सबसे ऊब चुकी है। 2027 में जनता सपा को अपना समर्थन देने का मन बना रही है। पश्चिमी यूपी में सपा शानदार प्रदर्शन करेगी। ममता बनर्जी बहादुर नेता उन्होंने कहा-हमारे नेता अखिलेश यादव भोले-भाले हैं। वे दर्जनों से धोखा खा चुके हैं। लोकसभा चुनाव में जो हमारा इंडिया गठबंधन था, लगभग वहीं रहेगा। इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। ममता बनर्जी सबसे बहादुर नेता हैं। सबसे शानदार नेता हैं। बहुत हिम्मत के खिलाफ भाजपा के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ रही हैं। हमारी पार्टी हमेशा उनका समर्थन करती रही है। राहुल गांधी पिछले 4-5 साल में ज्यादा गंभीर हुए हैं। अब राहुल गांधी वो राहुल गांधी नहीं हैं। नये-नये जब सभी आते हैं तो सीखते हैं पहले। लेकिन राहुल गांधी अब बहुत गंभीर हो गए हैं। वे लगातार पीडीए के मुद्दों को उठा रहे हैं। कहा-ये लोग कुछ दिन में पिता को भी बांट देंगे राजकुमार भाटी ने कहा-अखिलेशजी के परिवार में नेताजी के टाइम से सारे हिंदू त्योहार शानदार तरीके से मनाए जाते हैं...बीजेपी वाले तो मनाते भी नहीं होंगे। अखिलेशजी के घर अभी भी 40 गाय हैं, उनके यहां अभी भी पहली रोटी गाय को जाती है। ये तो फर्जी गोभक्त हैं। जो कह रहे हैं...उत्तर वाली गाय हमारी माताएं हैं, दक्षिण वाली नहीं हैं। ये माताओं को बांट रहे हैं, कुछ दिन में पिता को बांट देंगे। सावरकर-गोड्से का हिंदुत्व फर्जी ये तो बीजेपी वाले हैं जो हमें हिंदू नहीं मानते हैं। ये तो उसे हिंदू मानते हैं जो मुसलमानों को गाली देता हो। हम असली हिंदू उसे मानते हैं जो भाई-चारे को मानता है। असली हिंदुत्व विवेकानंद का हिंदुत्व है...दयानंद का हिंदुत्व है...गांधीजी का हिंदुत्व है...राजा राममोहन राय का हिंदुत्व है। सावरकर और गोड्से का हिंदुत्व फर्जी हिंदुत्व है, जिसे बीजेपी मानती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में तैनात JD का शव हापुड़ में मिला:ब्रजघाट पर नाव में मिले, पुलिस ने CPR दी, बेटी बोली- यहां कैसे पहुंचे, नहीं पता
    Next Article
    बरेली एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों पर गिराई गाज:लापरवाही और बिना बताए गायब रहने वाले 3 सिपाही और 3 हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment