Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में तैनात JD का शव हापुड़ में मिला:ब्रजघाट पर नाव में मिले, पुलिस ने CPR दी, बेटी बोली- यहां कैसे पहुंचे, नहीं पता

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गंगा के ब्रजघाट पर बुधवार सुबह सरकारी प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह (45) का शव नाव में पड़ा मिला। सुबह घाट पर टहलने आए लोगों और नाविकों ने नाव में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ज्वाइंट डायरेक्टर को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की। उसके बाद सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी तैनाती रामपुर जिले के निदेशालय एवं मुद्रणालयवार में थी। उनकी बेटी ने पिता की मौत पर सवाल उठाते हुए मामले को संदिग्ध बताया है। पहले देखिए कुछ तस्वीरें… अब समझिए पूरा मामला मूल रूप से प्रयागराज के कंधईपुर धूमनगंज के रहने वाले बच्चू सिंह पुत्र महाराज सिंह के परिवार में पत्नी देवेंद्री के अलावा 24 साल का बेटा शब्द और बेटी शिवानी है। शिवानी की शादी हो अलीगढ़ से हुई है। पत्नी बेटे शब्द के साथ पत्नी प्रयागराज में रहती हैं। शव मिलने की सूचना पर अलीगढ़ से बेटी शिवानी हापुड़ पहुंचीं और पिता की लाश देख फफकर रो पड़ीं। शिवानी ने बताया- हमें पता चला कि पापा अचेत अवस्था में ब्रजघाट में मिले हैं। उनकी सांसे चल रही थी, गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाते-जाते उनकी मृत्यु हो गई। जबकि मेरे पापा को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी बोली- पापा यहां कैसे पहुंचे, नहीं पता शिवानी ने बताया- हमें ये पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। हमें नहीं पता कि पापा बृजघाट कैसे पहुंचे। हमारी मांग है कि हापुड़ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करें। जिससे उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बच्चू सिंह ब्रजघाट किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बोली- बीमारी से मौत का शक कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृश्यता मामला बीमारी से जुड़ा लग रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें टीचर दूल्हे की कार तालाब में गिरी, तैरकर निकला:चंदौली में पंखा चलाकर कपड़े सूखाए, दुल्हन इंतजार करती रही यूपी के चंदौली में टीचर दूल्हे को लेकर जा रही कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। ड्राइवर चलती कार से कूद गया। कार तालाब में समा गई और डूबने लगी। ड्राइवर सीट से दूल्हा निकला और तैरकर बाहर आया। कार के पीछे से बारातियों की गाड़ियां थीं। गाड़ी गिरते ही आसपास के लोग आ गए। इसके बाद दूल्हे ने उनकी मदद से कार में बैठे एक रिश्तेदार और दो लड़कियों को तालाब से निकाला। हादसा मैरिज लॉन से सिर्फ 300 मीटर पहले हुआ। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LU न्यू कैंपस में फीस-फाइन को लेकर हंगामा:गेट में हाथ दबने से चोटिल हुए प्रॉक्टर, छात्र बोले- कुलपति से मिलने दो
    Next Article
    'भाजपा सरकार का फार्मूला-मुकदमा...बुलडोजर और मुठभेड़':शंकराचार्य मुद्दे पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment