Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक बोलीं– मंदिर में मुझसे पूजा नहीं करवाई:पासी हूं इसलिए अपमान किया; पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की हैं पत्नी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में काकोरी के शीतला मंदिर में बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जातिगत भेदभाव का आरोप लगा है। भाजपा विधायक जयदेवी कौशल ने मंदिर प्रशासन पर पूजा-अर्चना के दौरान उचित सम्मान न देने और भेदभाव का आरोप लगाया। विधायक के बेटे विकास किशोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाए हैं। दरअसल, विधायक शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। विधायक का दावा है कि पर्यटन विभाग से मंदिर के जीर्णोद्धार के बजट के लिए उन्होंने प्रयास किया। जब जीर्णोद्धार के शिलान्यास और भूमि-पूजन में वह पहुंचीं तो उन्हें पूजा में शामिल नहीं किया। उन्हें वहां पर खड़ा रखा। यह व्यवहार उन्हें अच्छा नहीं लगा। विधायक बोलीं- मैंने ही मंदिर के लिए पैसा पास करवाया विधायक जयदेवी कौशल ने कहा- मैंने शीतलादेवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पैसा पास करवाया। एक करोड़ का बजट आया था। मैं दो बार की विधायक हूं। इसी मंदिर के लिए दौड़-धूपकर पैसा पास करवाया। मुझसे कुछ भी तो वहां कराते। मुझसे एक धूपबत्ती तक नहीं सुलगवाई गई। विधायक के बेटे और पति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया विधायक के आरोपों के बाद उनके बेटे विकास किशोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें कहा- पूजा पुजारी शैलेंद्र बाजपेई करा रहे थे, जबकि मंत्रों का उच्चारण मंदिर प्रबंधक रमाकांत गुप्ता कर रहे थे। ‘ऐसी कोई भावना नहीं थी, उन्होंने खुद ही पूजा नहीं की’ मंदिर प्रबंधक रमाकांत गुप्ता ने बताया कि ऐसी कोई भावना नहीं थी। विधायक ने खुद ही पूजा नहीं की। इतना बड़ा आयोजन भी नहीं था कि वहां कुर्सियां लगाई जाएं, न वहां इतनी जगह है। विधायक को नारियल फोड़ने और फूल चढ़ाने के लिए कहा गया तो उन्होंने खुद ही कहा कि आप पूजा करिए। हमें एक कार्यक्रम में और जाना है। इसके बाद नारियल-फूल चढ़ाकर वहां पर जीर्णोद्धार कार्य के लिए पूजा की गई। विधायकजी जब वहां से जाने लगीं तो हमने उनकी गाड़ी में प्रसाद भी रखवाया। विधायकजी के जाति आधारित आरोप सही नहीं हैं। आज तक मंदिर में किसी भी जाति-वर्ग के लोगों के लिए कभी रोक नहीं रही। हम आभारी हैं कि विधायकजी ने मंदिर के लिए पैसा जारी करवाया। विधायक को नारियल देने का वीडियो भी सामने आया इस घटना के बाद एक 8 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें पुजारी ने विधायक जयदेवी कौशल को नारियल देने के लिए हाथ बढ़ाया और कहा कि लीजिए विधायिकाजी हाथ लगाइए। इस पर किसी महिला की आवाज सुनाई देती है कि नहीं हमने हाथ लगा दिया। आप करिए पूजा। लोग प्रदर्शन करने तक पहुंच गए थे इस घटना की जानकारी मिलने पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय भारती अपने कार्यकर्ताओं के साथ शीतला मंदिर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में फिर पीएसी तैनात कर भैंसें उठवाईं : 3 थानों की फोर्स भी लगी, एक दिन पहले 200+ भैंस ले गया था नगर निगम लखनऊ नगर निगम ने पारा इलाके में अवैध रूप से चलाई जा रही डेयरियों पर फिर एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह मोहान रोड के पास और काकोरी मोड़ आदि के मोहल्लों में 3 थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी बल और ईटीएफ (एन्क्रोचमेंट टास्क फोर्स) के साथ नगर निगम की कैटल कैचर टीम पहुंची। हेलमेट, डंडे और बुलेट प्रूफ जैकेट में तैनात जवानों ने डेयरियों का घेराव किया और निगम टीम ने भैंसें उठवानी शुरू कर दीं। 6 मोहल्लों से 38-40 भैंसें उठवा लीं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस थाने में निकाह, उसी थाने में 3 तलाक:POCSO केस के बाद हुआ निकाह, अब 10 लाख और स्कॉर्पियो-N की मांग, पति समेत 7 पर FIR
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:यूट्यृबर प्रज्ञा की अफसर बहन की हत्या; चंपत बोले- नृपेंद्र मनमानी करते थे; भाजपा विधायक बोलीं- पूजा से रोका गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment