Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस थाने में निकाह, उसी थाने में 3 तलाक:POCSO केस के बाद हुआ निकाह, अब 10 लाख और स्कॉर्पियो-N की मांग, पति समेत 7 पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में निकाह और तीन तलाक से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जिस थाने में 18 मई को निकाह हुआ था, करीब 35 दिन बाद उसी थाना परिसर में तीन तलाक देने का आरोप लगा है। आलिया का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए नकद और स्कॉर्पियो-N की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़िता की शिकायत पर किला पुलिस ने 16 अगस्त को पति इमरान रजा खां समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और तीन तलाक से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आलिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। बहन के निकाह में हुई थी इमरान से मुलाकात आलिया सीबीगंज थाना क्षेत्र के बुधौलिया की रहने वाली है। उसके मुताबिक, उसकी बड़ी बहन साजिया का निकाह 1 मार्च 2024 को मिनी बाईपास स्थित ब्लू मून मैरिज हॉल में हुआ था। इसी कार्यक्रम में मैरिज हॉल के मालिक तस्लीम रजा अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। आलिया का कहना है कि इसी दौरान तस्लीम रजा ने मुझे अपने बेटे इमरान से मिलवाया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गए। इमरान मुझे अलग-अलग जगहों पर घुमाने ले जाता था। पीड़िता का आरोप है कि हम दोनों करीब दो साल तक लिव-इन में रहे। इस दौरान वह लगातार इमरान से शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन शादी की बात टलती रही। शादी से इनकार पर थाने पहुंचा मामला आलिया के मुताबिक, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो इमरान ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद इमरान के परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। आलिया का कहना है कि उसके पिता नहीं हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। उसने इमरान और उसके परिवार से शादी के लिए काफी मिन्नतें कीं, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने पुलिस की मदद ली। दिसंबर 2025 में POCSO केस दर्ज कराया पीड़िता के मुताबिक, वह उस समय नाबालिग थी। उसने 1 दिसंबर 2025 को प्रेमनगर थाने में इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराएं लगाई गई थीं। इस मुकदमे के बाद इमरान और उसके परिवार ने शादी के लिए सहमति जताई। इसके बाद 18 मई 2026 को दोनों का थाना किला परिसर में निकाह कराया गया। 18 मई को निकाह, 35 दिन बाद तीन तलाक निकाह के बाद वह इमरान के साथ ससुराल चली गई। कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने FIR में 10 लाख रुपए नकद और स्कॉर्पियो-N कार की मांग का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उसने 7 जून को किला थाने में दहेज उत्पीड़न को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया था। उसी थाने के बाहर तीन तलाक पीड़िता के मुताबिक, 22 जून को पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए किला थाने बुलाया था। बातचीत के दौरान थाना परिसर के बाहर उसके साथ गाली-गलौज की गई। इसी दौरान अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर इमरान और उसके परिवार के लोगों ने एकराय होकर उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि 18 मई को जिस थाना परिसर में दोनों का निकाह हुआ था, उसी थाना परिसर के बाहर करीब 35 दिन बाद तीन तलाक देने का आरोप लगा है। पति समेत 7 लोगों पर FIR किला पुलिस ने आलिया की शिकायत पर पति इमरान रजा खां समेत सात लोगों को नामजद किया है। एफआईआर में इमरान रजा खां, उसके पिता तस्लीम रजा खां, रुबी, गुडिया, सलीम उर्फ पप्पन रजा खां, सानिया खान और जोहा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 16 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। इसमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और तीन तलाक से जुड़े आरोप शामिल हैं। पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। CM योगी से न्याय की गुहार 20 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया ने पूरे मामले की जानकारी दी। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। आलिया ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और उसके पिता नहीं हैं। उसने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। टाइमलाइन 1 मार्च 2024: आलिया की बड़ी बहन का ब्लू मून मैरिज हॉल में निकाह; यहीं इमरान से मुलाकात हुई। 2024-2025: आलिया के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और करीब दो साल तक साथ रहे। 1 दिसंबर 2025: प्रेमनगर थाने में इमरान के खिलाफ POCSO समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज। 18 मई 2026: किला थाना परिसर में आलिया और इमरान का निकाह। 7 जून 2026: दहेज उत्पीड़न को लेकर किला थाने में प्रार्थना पत्र। 22 जून 2026: पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया; आलिया ने थाना परिसर के बाहर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। 16 अगस्त 2026: पति समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज। 20 अगस्त 2026: आलिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। …………………… यह खबर भी पढ़ें पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन:सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 4 केस में से 2 में बरी, 2 में दोषी थे तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में 23 नए IPS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली:IITian दिनेश गोदारा अयोध्या ASP बने; दिल्ली के शुभम जैन वाराणसी भेजे गए
    Next Article
    भाजपा विधायक बोलीं– मंदिर में मुझसे पूजा नहीं करवाई:पासी हूं इसलिए अपमान किया; पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की हैं पत्नी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment