Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपाइयों ने फूलों, रंग और गुलाल से खेली होली:जिलाध्यक्ष और विधायक सहित कई नेता समारोह में शामिल हुए

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कीपर स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलों, रंग और गुलाल के साथ होली खेली। दोपहर एक बजे से शुरू हुए इस होली मिलन समारोह में जिलेभर से भाजपाई उमंग और उत्साह के साथ शामिल हुए। पार्टी कार्यालय के बाहर एक विशाल टेंट लगाया गया था, जहां साउंड सिस्टम और गाजे-बाजे की व्यवस्था थी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की और अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने सम्मानपूर्वक एक-दूसरे को रंग लगाकर आदर व्यक्त किया। होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, महामंत्री कौशल किशोर राजपूत, शिवसिंह भारती, धीरेंद्र सिंह गौर, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, बाबरपुर अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राना, अनिल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल गुप्ता और श्रीकांत पाठक उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त, राजेश कुमार अग्निहोत्री (जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ), मनमोहन सिंह सेंगर (जिला महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ), जगमोहन सिंह चौहान, आशीष दुबे, अमर सिंह राजपूत, सतेन्द्र गौतम, श्याम सिंह कुशवाहा, सौरव राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, प्रतिमा अवस्थी, नीता सेंगर, श्रद्धांमनु चौहान और मनु राजपूत सहित लगभग दो सौ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में EX.MP धनंजय सिंह पेश:विधायक अभय के गवाहों पर उठाए सवाल, 24 साल पुराने गोलीकांड के सबूतों को फिर खंलागने की अपील
    Next Article
    लाइन से ट्रेन में RPF ने यात्रियों को चढ़वाया:कानपुर सेंट्रल पर होली बाद भीड़ बढ़ी, सुरक्षा जवानों ने मोर्चा संभाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment