Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइन से ट्रेन में RPF ने यात्रियों को चढ़वाया:कानपुर सेंट्रल पर होली बाद भीड़ बढ़ी, सुरक्षा जवानों ने मोर्चा संभाला

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होली पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष व्यवस्था की। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक भेजने के लिए प्लेटफॉर्म पर लाइन लगवाकर ट्रेनों में बैठाया जा रहा है। RPF की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से ट्रेन में चढ़ाया, ताकि धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति न बने। कई ट्रेनों में कराई व्यवस्थित बोर्डिंग RPF द्वारा खजुराहो पैसेंजर, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी और आगरा फोर्ट इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों में यात्रियों की लाइन लगवाकर उन्हें बैठाया गया। इस दौरान जवान लगातार प्लेटफॉर्म पर निगरानी करते रहे। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आरपीएफ की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और सभी यात्री सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। दिल्ली, गुजरात, मुंबई, राजस्थान से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही हैं। कानपुर सेंट्रल से प्रति दिन 275 से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। इन ट्रेनों में लगभग 3 लाख यात्री हर रोज कानपुर होकर गुजरते है। इनमें प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपाइयों ने फूलों, रंग और गुलाल से खेली होली:जिलाध्यक्ष और विधायक सहित कई नेता समारोह में शामिल हुए
    Next Article
    टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की बैठक:देवरिया में आंदोलन की रूपरेखा तय, देशभर में होगा संघर्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment