Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 जुर्माना:पत्नी ज्योति सिंह की याचिका पर कोर्ट ने दिया आदेश, अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को

    1 day ago

    1

    0

    बलिया में पारिवारिक अदालत ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उनकी पत्नी ज्योति सिंह के गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई में पेश नहीं होने पर लगाया गया। ज्योति सिंह ने ये याचिका 2022 में दायर की थी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। बुधवार को न्यायाधीश कमलापति प्रजापति की अदालत में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की अंतरिम भरण-पोषण याचिका पर सुनवाई होनी थी। इस दौरान पवन सिंह का बयान भी दर्ज किया जाना था। उनके वकील हरिवंश सिंह ने बताया कि पटना में बाढ़ के कारण पवन सिंह अदालत में नहीं आ सके। उनकी तरफ से सुनवाई स्थगित करने के लिए अदालत में आवेदन दिया गया। वकील ने बताया कि अदालत ने सुनवाई में पेश नहीं होने पर पवन सिंह पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह अपने वकील अखिलेश सिंह के साथ अदालत में मौजूद थीं। बलिया की रहने वाली हैं ज्योति सिंह पवन सिंह ने बलिया निवासी रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह से 6 मार्च 2018 को शादी की थी। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को पारिवारिक अदालत में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्तों में दरार तब सामने आई, जब पवन सिंह ने बिहार के आरा जिले में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए अर्जी दी थी। अदालत ने दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश भी की, लेकिन विवाद का कोई हल नहीं निकल सका और मामला अभी अदालत में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से मजदूर की मौत:रायबरेली में बिजली के तार में सरिया छूने से हुआ हादसा
    Next Article
    फफूंद लगी मिठाई मिलने पर न्यू सूरी स्वीट्स बंद:डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, जांच को भेजे नमूने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment