Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू नेताओं के धक्के में सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिरे:आगरा में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के लिए निकले थे; वोटिंग के चलते पुलिस ने रोका

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए, जबकि भाकियू जिलाध्यक्ष के हाथ में चोट लग गई। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे किसान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन देने जा रहे थे। MLC चुनाव की वोटिंग के चलते पुलिस ने उन्हें थाना नाई की मंडी में रोक लिया। इसके बाद किसान मोर्चा ने मार्च निकाला तो अफसरों से धक्का-मुक्की हो गई। अधिकारियों के इंतजार के बाद कलेक्ट्रेट जाने लगे किसान किसान नेताओं के मुताबिक, प्रशासन की ओर से सुबह 11.30 बजे DM के आने का समय दिया गया था। दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसान कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने किसानों से वहीं ज्ञापन देने को कहा, लेकिन किसान कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान धक्कामुक्की हुई और सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के हाथ में भी चोट आई। इसके बाद किसानों ने सुभाष पार्क के सामने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR प्रक्रिया रद्द करने, मतदाता सूची से हटाए गए पात्र नागरिकों का मतदान अधिकार बहाल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच और कार्रवाई, चुनाव सुधार की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों के उत्पीड़न की जांच कराने की मांग भी उठाई। बिजली बिलों में गड़बड़ी और भूमि अधिग्रहण का मुद्दा भी उठाया किसानों ने टोरेंट पावर क्षेत्र के 405 किसानों के बिजली बिलों में गड़बड़ी दूर करने और खेती के समय बिजली कनेक्शन नहीं काटने की मांग की। इसके अलावा एत्मादपुर मदरा में भूमि अधिग्रहण से जुड़ी शिकायतों का समाधान कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि वर्षों से सर्किल रेट नहीं बढ़ने के बावजूद पुरानी दरों पर जमीन ली जा रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया कि नजरबंदी की आशंका के चलते वह रात में ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। उन्हें अन्य पदाधिकारियों के साथ थाना नाई की मंडी ले जाया गया। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह, द्वारिका प्रसाद यादव, अजय राज शास्त्री, वेद प्रकाश पचौरी, श्यामवीर सिंह चाहर और नत्थू सिंह धाकरे समेत कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए 'शिवा के शव पर लिपस्टिक कैसे लगी थी?': श्रद्धा बोली- वो मेरा बॉयफ्रेंड था, पुलिस ने 120 सवाल पूछे, चेहरे पर दाने निकलने से गुस्से में थी करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस ने साढ़े 6 घंटे तक सिलसिलेवार ढंग से कुल 120 सवाल पूछे हैं। कारोबारी की मौत होने के बाद चेहरे और पेट में लिपिस्टिक लगी मिली थी। इस पर पुलिस ने आरोपी श्रद्धा से सवाल किया, तो उसने कहा शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था। मैने उसे नहीं मारा। वह एक सुसाइड था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंदजी ने 5 महीने बाद पदयात्रा की:वृंदावन में भक्तों को जयकारे लगाते देख कार से उतरे, पैदल आश्रम तक गए
    Next Article
    करंट से जिंदा जला युवक, बॉडी से धुआं निकलने लगा:झांसी में तार लगाते समय हाईटेंशन में चिपका, बचाने पहुंचा भाई भी झुलसकर बेहोश हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment