Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट से जिंदा जला युवक, बॉडी से धुआं निकलने लगा:झांसी में तार लगाते समय हाईटेंशन में चिपका, बचाने पहुंचा भाई भी झुलसकर बेहोश हुआ

    23 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक हाईटेंशन से करंट लगने के बाद जिंदा जल गया। वह भाई के साथ मिलकर खेत में तार डाल रहा था। तभी तार 11 हजार वोल्ट की लाइन में टच हो गया। करंट इतना जोरदार था कि नीचे गिरने के बाद भी युवक के शरीर से धुआं निकल रहा था। जिंदा जल रहे युवक को छोटे भाई ने जैसे छुआ उसका हाथ भी बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना पर परिवार वालों ने आग बुझाई। इसके बाद युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। घटना जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर रक्सा इलाके राजापुर गांव की है। अब पूरी घटना विस्तार से … रक्सा के राजापुर गांव में रहने वाले मुरारी परिहार गांव के चौकीदार हैं। उनके दो बेटे दीपक, आकाश और एक बेटी अंजू है। दीपक की शादी करीब दो साल पहले कविता से हुई थी। उसकी 6 महीने की एक बेटी है। दोनों बेटे खेती किसानी में अपने पिता का हाथ बटाते थे। हादसे में घायल आकाश ने बताया- खेत में मूंगफली की फसल लगी थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मैं बड़े भाई दीपक के साथ खेत में तार डाल रहा था। उन्होंने जैसे ही तार ऊपर फेंका, वो 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन की चपेट में आ गया। आकाश ने बताया भैया के तार की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ। दीपक भैया के पूरे शरीर में आग लग गई। मैं उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। प्लास से तार पकड़ा तो मुझे भी जोरदार करंट लगा। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। जब होश आया तो मैं हॉस्पिटल में था। बाद में पता लगा कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे। दीपक भैया के कपड़े जल रहे थे। मैं वहीं पास में पड़ा था। किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। लोगों ने किसी तरह तार को दूर करने के बाद हम दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ ने डॉ. रविशंकर ने बताया- करंट लगने से झुलसे दो भाइयों को परिजन लेकर आए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दीपक परिहार की मौत हो चुकी है, जबकि आकाश परिहार को भर्ती कर लिया है। उसका दाहिना हाथ डेमैज है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए 'शिवा के शव पर लिपस्टिक कैसे लगी थी?': श्रद्धा बोली- वो मेरा बॉयफ्रेंड था, पुलिस ने 120 सवाल पूछे, चेहरे पर दाने निकलने से गुस्से में थी करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस ने साढ़े 6 घंटे तक सिलसिलेवार ढंग से कुल 120 सवाल पूछे हैं। कारोबारी की मौत होने के बाद चेहरे और पेट में लिपिस्टिक लगी मिली थी। इस पर पुलिस ने आरोपी श्रद्धा से सवाल किया, तो उसने कहा शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था। मैने उसे नहीं मारा। वह एक सुसाइड था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू नेताओं के धक्के में सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिरे:आगरा में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के लिए निकले थे; वोटिंग के चलते पुलिस ने रोका
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सपा MLC बोले- हिंदू धर्म छोड़ दूंगा; भाजपा सांसद का वोट कटा; मॉडल श्रद्धा जेल में ही रहेगी- जमानत रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment