Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीख के पैसे को PM-केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजेंगे:गोंडा में छात्र पंचायत को लोगों ने दिए 5 रुपए; बिसुही पुल निर्माण की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर 15 दिन प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकान-दुकान जाकर भीख मांगकर पैसे जुटाए। दुकानदारों ने भीख में 5 रुपए दिए, साथ ही प्रदर्शन का समर्थन किया। यहां देखिए 2 तस्वीरें… प्रशासन पर अभी तक कार्रवाई न करने का आरोप राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने यह तरीका अपनाया है। उन्होंने कहा कि भीख में मिले पैसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जा रहा है। उनसे निवेदन किया गया है कि इन पैसों का उपयोग पुल निर्माण के लिए किया जाए। जाम में फंसने से भी लोग नाराज पारासराय निवासी बृजेश पांडेय ने इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन इसी रास्ते से आते-जाते हैं और अक्सर जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने भी भीख में 5 रुपए दिए और छात्र पंचायत के साथ एकजुटता व्यक्त की। जल्द पुल निर्माण की मांग बृजेश पांडेय ने आगे कहा कि उनकी मांग है कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुल का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे की आशंका है, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होगी। इस प्रदर्शन में सूरज शुक्ला, संदीप मिश्रा, जीशान, सोनू शुक्ला, अवधेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, अमन सिंह, आलोक कुमार, आदिलोक और हर्षित शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह खबर भी पढ़ें… 114 साल पुराने विशुही पुल को बनवाने की मांग गोंडा के इटियाथोक थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं का सातवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने ससुराल में सुसाइड किया:बेटी के मुंडन के लिए अयोध्या से आया था, तिलक से लौटकर ससुराल में रुका था
    Next Article
    60 घंटे बाद गिरफ्तार हुआ थाने से फरार चोर:पुलिस चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पकड़ा, एक फिर से भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment