Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने ससुराल में सुसाइड किया:बेटी के मुंडन के लिए अयोध्या से आया था, तिलक से लौटकर ससुराल में रुका था

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में ससुराल आए एक युवक ने बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पीलीभीत जिले के 28 वर्षीय जंडैल के रूप में हुई है। जंडैल अपनी बेटी के मुंडन संस्कार के लिए एक सप्ताह पहले अयोध्या से अपने घर आए थे। जंडैल की शादी करीब आठ साल पहले पुवायां क्षेत्र के सकरापुर की विनिता से हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी अनन्या और एक तीन साल की बेटी है। जंडैल अयोध्या में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपनी बेटी अनन्या के मुंडन के लिए घर आए थे, जिसकी तैयारियां चल रही थीं, हालांकि अभी दिन तय नहीं हुआ था। शुक्रवार को जंडैल अपने ससुराल वाले गांव सकरापुर में एक परिचित के तिलक समारोह में शामिल हुए थे। रात होने के कारण वह ससुराल में ही रुक गए। देर रात किसी समय जंडैल घर से निकले और पास के गांव के एक बाग में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। ससुराल पक्ष के लोग रात भर उन्हें ढूंढते रहे। शनिवार सुबह जब ग्रामीण काम पर जाने के लिए निकले, तो उन्होंने जंडैल का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा, उसकी शिनाख्त की और ससुराल पक्ष को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ताऊ पुत्तूलाल भी सूचना मिलते ही गांव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जंडैल का एक पैर जमीन से लगा हुआ था और दूसरा उठा हुआ था। उन्होंने इस घटना में किसी अनहोनी की आशंका जताई है। मृतक के ताऊ ने बताया कि जंडैल का किसी से कोई विवाद नही था। पत्नी के साथ वह काफी खुश था। अयोध्या से आने के बाद उसको बेटी का मुंडन करना था। इसलिए वह खासतौर से घर आया था। उसके पिता और अन्य भाई भी अयोध्या में काम करते हैं। जंडैल चार भाइयों में सबसे बड़ा था। ताऊ ने कहा कि जंडैल ने फांसी क्यों लगाई, वह किसी से परेशान था इसकी जानकारी नही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में चार वाहनों की टक्कर:बस, बाइक, पिकअप और कार भिड़े, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    भीख के पैसे को PM-केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजेंगे:गोंडा में छात्र पंचायत को लोगों ने दिए 5 रुपए; बिसुही पुल निर्माण की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment