Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर:छात्रों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई

    19 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। शिविर में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक नुकसान के बारे में भी बताया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. शमशेर बहादुर ने छात्र-छात्राओं को स्लोगन का उपयोग करते हुए मुहम्मदाबाद क्षेत्र के आसपास लोगों को जागरूक करने के लिए एक वृहद रैली का भ्रमण कराया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कलावती ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े शिक्षित और युवा वर्ग की सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति अधिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर, दूसरों के प्रति संवेदनशील रहकर और मानवता का परिचय देकर लोगों की क्षति को न्यूनतम करने का आह्वान किया। डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों के लिए निस्वार्थ सेवा और कर्म के साथ स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा जैसी सामूहिक समस्याओं के प्रति सहयोगात्मक भाव होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी भाव से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा सकता है। डॉ. शमशेर बहादुर ने पुनः कहा कि आज के युवाओं में समाज और राष्ट्र की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्धता और जुनून होना आवश्यक है। उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी, मदर टेरेसा और विवेकानंद जैसे लोगों के निस्वार्थ कर्मों का उदाहरण देते हुए स्वयंसेवकों को उनसे प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव विकसित करने तथा समस्याओं के निदान में सहयोग करने की भावना विकसित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. रमाकांत गौड़, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, समरजीत और राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को जिंदा जलाया:फर्रुखाबाद में नकाबपोश पर पेट्रोल डालने का आरोप, गंभीर हालत में इलाज जारी
    Next Article
    भोट प्रिंसिपल प्रकरण की जांच बिलासपुर को स्थानांतरित:निजी स्कूल प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार का आरोप, अभिभावक असंतुष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment