Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में देर रात दुकानों में लगी भीषण आग:8 दमकल बुझाने में लगीं; डेयरी, फर्नीचर, किराना, वेल्डिंग, एसी रिपेयरिंग की दुकानें जलीं

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के मुक्तकीपुर स्थित आईआईएम रोड पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे सड़क किनारे बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब आठ फायर टेंडरों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग में न्यू भारत दूध डेयरी, फर्नीचर की दुकान, चाय की दुकान, नदीम जनरल स्टोर, वेल्डिंग की दुकान, किराना स्टोर, एसी रिपेयरिंग की दुकान सहित अन्य दुकानें जलकर खाक हो गईं। 2 दमकल पहुंचे, बाद में 6 और बुलाने पड़े फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र बख्शी का तालाब को मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बीकेटी के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। वहां पहुंचने पर आग विकराल रूप ले चुकी थी और तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदिरानगर से एक, चौक से दो, हजरतगंज से वाटर बाउजर और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल समेत अतिरिक्त दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी कर लगातार पानी की बौछार की, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 16.49 लाख ठगे:11 दिन में रकम की ट्रांसफर, टेगीग्राम आईडी से किया संपर्क, खाते कराए जा रहे फ्रीज
    Next Article
    भूमिपूजन के बाद बारातशाला नहीं बनी, लोग बोले-कमीशनबाजी में फंसी:वार्ड-59 के पार्षद पर आरोप, स्ट्रीट लाइटें व सड़कें खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment