Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन की शादी में आई डांसर, भाई के साथ फरार:परिजन का आरोप- 'कत्ल भी कर चुकी है', दोनों होटल के CCTV में दिखे

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में बहन की शादी में नाचने के लिए बुलाई गई एक डांसर के साथ दुल्हन का भाई फरार हो गया। बताया जा रहा कि बहन की शादी में एक डांसर को नाचने के लिए बुलाया गया था। आधी रात को जब डांसर का प्रोग्राम खत्म हो गया तो दुल्हन का भाई डांसर को छोड़ने के लिए उसके घर गया। आरोप है कि इस बीच रास्ते में युवक को डांसर सोनी से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध इस कदर बढ़ गया कि युवक बिलाल ने अपनी नई-नवेली दुल्हन से बात करना बंद कर दिया। युवक की शादी भी एक महीने पहले ही हुई थी। शादी के एक महीने बाद बाद युवक डांसर के साथ फरार हो गया। वहीं युवक और डांसर सोनी को जयपुर के एक होटल में देखा गया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित दूल्हन और परिजन ने यह आरोप भी लगाया कि नाचने वाली महिला शातिर अपराधी है और हत्या के मामले में जेल भी जा चुकी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब पूरा मामला विस्तार से समझिए…​ ​मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के सराय इंतजाम अली का है। पीड़ित दुल्हन गुलिस्ता बेगम ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 उसका निकाह मोहम्मद बिलाल के साथ हुआ था। दो दिन बाद ही ननद की शादी थी। अगले दिन यानी 4 दिसंबर को ननद के संगीत कार्यक्रम (मंढ़े) में डांस करने के लिए सोनी उर्फ शबनम निवासी नींवरी मोड, थाना रोरावर को बुलाया गया था। ​गुलिस्ता का आरोप है कि नाच-गाने के दौरान सोनी ने बिलाल का नंबर ले लिया। इस तरह पति बिलाल और सोनी की बातचीत शुरू हो गई। पति मेरे साथ झगड़ा करते थे। एक दिन उनका फोन चेक किया तो पता चला कि वो सोनी के साथ बात करते हैं। ​नशीली चाय और ब्लैकमेलिंग का खेल ​गुलिस्ता का आरोप है कि कुछ दिन बाद सोनी ने बिलाल को अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। परिजन का कहना है कि 9 जनवरी, 2026 को आरोपी महिला ने नशे की हालत में बिलाल का अंगूठा लगवाकर एक फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। इसकी जानकारी पर जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी महिला ने बिलाल को 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' बताते हुए उसे छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की मांग की। ‘कब्रिस्तान में मिली थी प्रेमी की लाश’ बिलाल के पिता सादिक अली और भाभी सोनम ने बताया कि आरोपी सोनी पहले भी कई लड़कों को फंसा चुकी है। उसने शाहजमाल इलाके में एक युवक की हत्या करवाई थी, जिसकी लाश कब्रिस्तान में दबी मिली थी। वह जेल भी जा चुकी है। परिजन को डर है कि वह बिलाल की भी हत्या कर सकती है। ​जयपुर के होटल से वीडियो आया सामने परिजन का कहना है कि बिलाल फिलहाल लापता है। 11 फरवरी की शाम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें बिलाल और आरोपी सोनी जयपुर के किसी होटल में नजर आ रहे हैं। बिलाल की पत्नी गुलिस्ता ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था और वह मानसिक रूप से महिला के दबाव में हैं। थाना प्रभारी गांधीपार्क का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला अभी संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर परिजन से बात की जाएगी। अगर कोई तहरीर आती है, तो इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें…​ झांसी में MBA पास भाई को न्यूड करके दफनाया:कपड़े धुलकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में सीएम योगी:PM मोदी वर्चुअली शामिल हुए, सेमीकंडक्टर यूनिट से 4 हजार को मिलेगा रोजगार
    Next Article
    सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को मिली सहायता:देवरिया में तहसील दिवस पर रेड क्रॉस और प्रशासन ने दी राहत सामग्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment