Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में पुलिस से झड़प, किसानों के कपड़े फटे:लाठी-डंडे लेकर खड़े जवान; किसान बोले- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे, मंत्रालय में मंत्री-किसानों की बैठक

    15 hours ago

    1

    0

    मूंग खरीदी, ई-टोकन सिस्टम रद्द करने समेत 3 मांगों को लेकर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। समाधान निकालने के लिए मंत्रालय में 3 मंत्रियों के साथ किसानों के 15 प्रतिनिधियों की बैठक हो रही है। इसके पहले रास्ते में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की में कुछ किसानों के कपड़े फट गए। शिवराज के घर के बाहर नारेबाजी के बाद किसान सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे हैं। रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर फोर्स तैनात है। जवान सेफ्टी जैकेट और लाठी-डंडों के साथ मुस्तैद हैं। सीएम हाउस यहां से करीब 1 किमी की दूरी पर है। रास्ते में बसें और डंपर खड़े कर बैरिकेडिंग की गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर घुसेंगे। प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने वादा तोड़ा है। हम भीख नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं। किसानों के समर्थन में उतरी कॉकरोच जनता पार्टी वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भोपाल में किसानों का आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है और CJP की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन स्थल पर कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया। कुछ किसानों ने सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर लंच किया। किसानों के समर्थन में Gen-Z भी शामिल हुए और सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका, जिससे लोगों को परेशानी हुई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नर्मदापुरम रोड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर किसानों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की 11 तस्वीरें देखिए… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:गुजरात के बनासकांठा में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर, 3 लोगों की मौत
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सांसद समर्थक पुलिस से भिड़े, बैरिकेडिंग तोड़ी; कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का वारंट जारी; जिम ट्रेनर ने शागिर्द को अपना पसीना पिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment