Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:गुजरात के बनासकांठा में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर, 3 लोगों की मौत

    14 hours ago

    1

    0

    गुजरात में बनासकांठा जिले के खारोडिया गांव के पास ऑटो-रिक्शा और गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा पालनपुर तालुका में एक सिंगल-लेन सड़क पर हुआ, जब वडगाम से आ रहा ऑटो-रिक्शा खेरालु डिपो की बस से टकरा गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एयरफोर्स के जवान अपनी मर्जी से नौकरी नहीं छोड़ सकते सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक फैसले में कहा कि भारतीय वायुसेना के जवानों के पास सिविल पदों पर नौकरी पाने के लिए अपनी मर्जी से सेवा छोड़ने का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने साफ किया कि नौकरी छोड़ने से पहले अनुमति लेना कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है जिसे नजरअंदाज किया जा सके। कोर्ट ने कहा कि ऑपरेशनल तैयारी बनाए रखने के लिए वायुसेना की प्रक्रियात्मक जरूरतों का सख्ती से पालन करना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल नखत सिंह की अपील को खारिज कर दिया। नखत सिंह राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) के पद पर चुने गए थे और उन्होंने एनओसी व डिस्चार्ज की मांग की थी। एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस की बोगी में खराबी, पनवेल स्टेशन पर अलग किया गया एर्नाकुलम से पुणे जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी सामने आई। नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर कोच को ट्रेन से अलग किया गया। उस कोच के सभी यात्रियों को ट्रेन की दूसरी बोगियों में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन अपने आगे के सफर के लिए रवाना हुई। पनवेल स्टेशन पुणे जंक्शन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के बी-1 कोच में कंट्रोल आर्म टूटा हुआ मिला था। इसे कैरिज एंड वैगन (सी एंड डब्ल्यू) फेल्योर माना गया है। सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित कोच को ट्रेन से हटाना जरूरी था। कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, केस बंद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को बंद कर दिया। कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समन आदेश भी रद्द कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली। CBI ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दी थी। दिल्ली में लगेंगे 250 वाटर एटीएम, ₹2000 करोड़ का प्लांट भी बनेगा दिल्ली सरकार राजधानी में 250 वाटर एटीएम लगाने की योजना बना रही है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड मीटिंग में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है और शुरुआत सरकारी स्कूलों से की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड ने 15 विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (DSTP) लगाने के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। इन प्लांट पर 2000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस प्रोजेक्ट से सीवेज ट्रीटमेंट की कुल क्षमता में करीब 103.5 MGD का इजाफा होगा। राष्ट्रपति मुर्मू 3 अगस्त से ओडिशा दौरे पर, भुवनेश्वर-बरहमपुर ट्रेन से जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 से 5 अगस्त तक ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और भुवनेश्वर से बरहमपुर तक ट्रेन से सफर करेंगी। मानसून के चलते उनकी रेल यात्रा तय की गई है। दौरे में राष्ट्रपति जगद्गुरु कृपालु यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगी, मां कंधुनी देवी पीठ में पूजा करेंगी और वृक्षारोपण अभियान में भी शामिल होंगी। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, झारखंड के धनबाद से मिसिर बेसरा पकड़ा गया झारखंड पुलिस ने धनबाद जिले से शीर्ष नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया है। बेसरा पर एक करोड़ रुपए से अधिक का इनाम घोषित था। उसके साथ माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मेहनत उर्फ मोच्छू और गौरव को भी अरेस्ट किया गया है। मंगलवार देर शाम कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक खुफिया सूचना के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। NEET प्रदर्शन केस में सभी को जमानत, बंगाल सरकार बोली- छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी कोलकाता की एक अदालत ने मंगलवार को NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार सभी 16 आरोपियों को जमानत दे दी। इससे पहले अदालत ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि NEET (UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह हिंसा 24 जुलाई को सियालदह स्टेशन से मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड तक वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से निकाले गए NEET पेपर लीक विरोध मार्च के दौरान हुई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्रकारों पर हमला किया, जिसमें कई पत्रकार घायल हो गए। इंडियाबुल्स मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा-जांच एजेंसियों की भूमिका बेहद संदिग्ध इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) से जुड़े कथित संदिग्ध लेनदेन की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई और दिल्ली ईओडब्ल्यू को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियों का रवैया चौंकाने वाला और बेहद संदिग्ध है। ऐसा लगता है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहतीं। बेंच ने सीबीआई और ईओडब्ल्यू को दो सप्ताह के भीतर जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। डार्क वेब पर 7.66 लाख में डीआरडीओ से जुड़ा 31 जीबी गोपनीय डेटा बिक रहा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ से जुड़ा करीब 31 जीबी डेटा डार्क वेब पर 7.66 लाख रुपए में बिक रहे होने का दावा किया गया है। तिरुवनंतपुरम की साइबर इंटेलिजेंस फर्म एलिबी ग्लोबल ने यह जानकारी दी। तीन पीडीएफ पेज नमूने के रूप में भी डाले गए हैं, जिनमें संवेदनशील सूचनाएं और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के हस्ताक्षर बताए गए। हालांकि, दस्तावेजों की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान में बाजारों में पानी भरा
    Next Article
    भोपाल में पुलिस से झड़प, किसानों के कपड़े फटे:लाठी-डंडे लेकर खड़े जवान; किसान बोले- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे, मंत्रालय में मंत्री-किसानों की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment